लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस के करीबी सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को बताया देश में दलित का नेता, सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Published: November 03, 2022 6:31 PM

मोकामा उपचुनावः सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद अब पारस गुट में हड़कंप मच गया है। सूरजभान सिंह गुरुवार को मोकामा उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो भी किया।मोकामा में हर हाल में भाजपा की जीत होगी।सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के आने से पूरे देश में बदलाव आता है, तो फिर मोकामा उससे बाहर थोड़ी है।

पटनाः बिहार में दो सीटों पर हुए उप चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने सांसद चिराग पासवान को मैदान में उतारा। चिराग पासवान ने इस दौरान मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो भी किया।

 

अब लोजपा में टूट के बाद बागी होकर पशुपति पारस के खेमें में मजबूत भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को देश में दलितों का सबसे बड़ा नेता बताया है। सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद अब पारस गुट में हड़कंप मच गया है। सूरजभान सिंह गुरुवार को मोकामा उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे थे।

उन्होंने मतदान करने के बाद दावा किया कि मोकामा में कमल खिलेगा। मोकामा में हर हाल में भाजपा की जीत होगी। सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के आने से पूरे देश में बदलाव आता है, तो फिर मोकामा उससे बाहर थोड़ी है।

वहीं चिराग पासवान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पूरे देश के दलितों के लीडर हैं। बता दें कि भाजपा ने मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है, जो ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह को सूरजभान सिंह का करीबी बताया जाता है। मोकामा में पिछले 18 साल से अनंत सिंह का कब्जा है।

लेकिन अगर पूर्व के इतिहास को उलटाया जाए तो सूरजभान सिंह इस क्षेत्र के बड़े नेता बनकर रहे हैं। विधायक और सांसद बनकर उन्होंने विधानसभा से लेकर संसद तक का सफर यहां से तय किया है। इसबार मोकामा में राजद व भाजपा में सीधी टक्कर है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारअनंत सिंहउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान

क्राइम अलर्टWest Delhi: खूबसूरत भाभी को देख जागा, 'हवस का भूखा भेड़िया', भाई की कर दी हत्या

ज़रा हटकेBihar News: प्यार पर कब तक पहरा, पति का घर छोड़ के..., बच्चों की नानी बनी मां, दामाद बना पति, 55 साल के दिलेश्वर दर्वे ने पत्नी की शादी करवा कर गांव से खुशी-खुशी विदा किया

क्राइम अलर्टMuzaffarpur Police Pakistani spy: आईएसआई एजेंट ने युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजी, मुजफ्फरपुर से अरेस्ट, गुजरात पुलिस ले गई साथ

ज़रा हटकेDigital Beggar Raju Death: भारत का पहला डिजिटल भिखारी राजू ने दुनिया को कहा अलविदा, क्यूआर कोड दिखाकर पैसा लेता था

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमेठी में कांग्रेस के लिए एकतरफा लड़ाई है, किशोरी लाल शर्मा काफी हैं स्मृति ईरानी के लिए", अशोक गहलोत ने जीत के दावे के साथ कहा

भारतनक्सलियों ने वर्दी उतारकर धारण किया ग्रामीणों की वेशभूषा, पुलिस को गुमराह करने का नया पैंतरा अपनाया

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतPM Modi Patna Roadshow: पटना में पहली बार पीएम मोदी करेंगे रोड-शो, एसपीजी ने सुरक्षा पर किया फोकस, इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखिए रूट

भारतMother’s Day 2024: जानिए मदर्स डे का इतिहास, पढ़िए मां पर लिखे गए ये खूबसूरत शेर, 12 मई को मनाया जाएगा मातृ दिवस