लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: राजद अध्यक्ष होंगे तेजस्वी यादव?, मंगनी लाल मंडल हो सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले 'खेला', नीतीश कुमार को झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2025 19:49 IST

Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अस्वस्थता को देखते हुए तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि मंगनी लाल मंडल को बिहार की जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 जनवरी को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।सियासी गलियारे में अटकलें लगाई जाने लगी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Bihar Politics: बिहार जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल शुक्रवार को राजद में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस तरह मंगनी लाल मंडल ने एक बार फिर से राजद का लालटेन थाम कर अपने घर वापसी कर ली है। मंगनी लाल मंडल को सांसद मनोज झा, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि राजद के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मंगनी लाल मंडल ने पहले ही कहा था कि वे जदयू में लगातार अपमानित हो रहे थे।

एक दिन पहले ही समर्थकों के साथ झंझारपुर के परसा स्थित एक होटल में बैठक के दौरान उन्होंने जदयू से अलग होने की घोषणा की थी। मंगनी लाल मंडल के अचानक आज राजद का दामन थाम लिए जाने के बाद अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि संभवत: उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी जाए। बता दें कि 18 जनवरी को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अस्वस्थता को देखते हुए तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि मंगनी लाल मंडल को बिहार की जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है। इसको लेकर सियासी गलियारे में अटकलें लगाई जाने लगी है।

बता दें कि मंगनी लाल मंडल लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने संसद के पूर्व सदस्य हैं। इससे पहले, वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

अब एक बार फिर से वे राजद में लौट आए है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जदयू के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। झंझारपुर के इलाकों में मंगनी लाल मंडल की पुरानी पैठ रही है। ऐसे में अब चुनाव के ठीक पहले उनका राजद में आना जहां लालू यादव के पुराने साथी की घर वापसी है, वहीं जदयू के लिए यह एक झटके के रूप में है।

इस मौके पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं। लालू यादव हमारे नेता हैं। हमारे पुराने सहयोगी हैं। लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की। मैं पांच साल जदयू में था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया। जदयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?