लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में बैंक रॉबरी करने वाले?, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा-कल तक शूटर का काम करने वाला मंत्री बन बैठा है...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2024 16:31 IST

Bihar Politics News: भाई वीरेन्द्र ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जब-जब रहे हैं, अपराध का ग्राफ बढ़ता चला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक रॉबरी करने वाले लोग मंत्रिमंडल में शामिल होगा, उस राज्य में अपराध बढ़ेगा।जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वह लोग लालू जी के शरण में पले बढ़े हैं। मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से खोजे और पता करे कि कौन अपराधी तत्व के लोग हैं?

Bihar Politics News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शासन काल में कुशासन होने का आरोप लगाए जाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस सरकार में अपराधियों का तांडव हो रहा हो। बिहार में आए दिन हत्या हो रही हैं। हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिस राज्य में अपराधी तत्व के लोगों को मंत्री पद दिया गया हो, जो कल तक शूटर का काम किया करता था, जो बैंक रॉबरी करता था। जिस राज्य का बैंक रॉबरी करने वाले लोग मंत्रिमंडल में शामिल होगा, उस राज्य में अपराध बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वह लोग लालू जी के शरण में पले बढ़े हैं। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जब-जब रहे हैं, अपराध का ग्राफ बढ़ता चला गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से आग्रह है कि वे वैसे मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से खोजे और पता करे कि कौन अपराधी तत्व के लोग हैं?

उन्होंने कहा कि कल तक किसी का शूटर का काम करता था आज मंत्रिमंडल में शामिल हैं। उसको कान पकड़ के मंत्रिमंडल से बाहर करें। वहीं, भाजपा पर तंज कसते हुए भाई वीरेन्द्र ने कहा कि जहां-जहां भाजपा का शासन है, वहां अपराधियों का तांडव है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुणगान करते हुए कहा कि नीतीश जी को भाजपा में जाने का काफी पछतावा है।

आने वाले समय का इंतजार कीजिए, नीतीश जी देशद्रोहियों के साथ राजनीति नहीं करेंगे। जिसने देश की आजादी में अंग्रेजों का साथ दिया हो, उस पार्टी को लात मार कर बाहर आने का काम करेंगे। भाई वीरेन्द्र ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत जल्द भाजपा का साथ छोड़ देंगे।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत