लाइव न्यूज़ :

पिता लालू यादव राज को याद करें तेजस्वी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं राजद प्रमुख!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2024 15:39 IST

Bihar Politics News: सीबीआई ने केस को अपने हाथ में ले लिया है और जो भी दोषी होंगे सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन लेगी, जो लोग पेपर लीक में शामिल हैं एक-एक व्यक्ति को जवाब देना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री आवास में बैठकर फिरौती का पैसा वसूला जाता था और लालू प्रसाद पंचायती करते थे।तेजस्वी यादव को जंगलराज की परिभाषा नहीं मालूम है। पूरी तरह से स्पष्ट है कि जो अपराधी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Bihar Politics News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा एक्स पर ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोले जाने के बाद बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद के राज को याद करना चाहिए। बिहार में उनके पिता के राज में मुख्यमंत्री आवास से गुंडागर्दी होती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में बैठकर फिरौती का पैसा वसूला जाता था और लालू प्रसाद पंचायती करते थे।

लालू प्रसाद का वो दिन हम लोगों ने देखा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जंगलराज की परिभाषा नहीं मालूम है। तेजस्वी यादव का दिमाग खराब हो गया है। वहीं, नीट पेपर लीक को लेकर राजद की तरफ से फोटो जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह से स्पष्ट है कि जो अपराधी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सीबीआई ने केस को अपने हाथ में ले लिया है और जो भी दोषी होंगे सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन लेगी, जो लोग पेपर लीक में शामिल हैं एक-एक व्यक्ति को जवाब देना पड़ेगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवमीसा भारतीBihar BJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया