लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में फिर से 'खेला', 4 जून के बाद पलटी मारेंगे सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव ने किया दावा, कहा- भाजपा सफाचट हो जाएगी...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2024 16:31 IST

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 जून के बाद हमारे चाचा (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) पिछड़ों की राजनीति और पार्टी को बचाने के लिए कोई भी निर्णय ले सकते हैं। कुछ भी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि सही कह रहे हैं, भाजपा सफाचट हो जाएगी।आरक्षण लागू हुआ था तो ये लोग गाली देते थे।क्या क्या नारे लगाए जाते कोई कह भी नहीं सकता है।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चार जून को जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से बड़ी उलटफेर हो सकती है। ये फैसला वो पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए लेंगे। वहीं पीएम मोदी के इस बयान पर कि 4 जून के बाद नया दौर आएगा, इसपर तेजस्वी ने कहा कि सही कह रहे हैं, भाजपा सफाचट हो जाएगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 जून के बाद हमारे चाचा (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) पिछड़ों की राजनीति और पार्टी को बचाने के लिए कोई भी निर्णय ले सकते हैं। कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने लालू यादव के ट्वीट को सही ठहराते हुए कहा कि आरक्षण लागू हुआ था तो ये लोग गाली देते थे। क्या क्या नारे लगाए जाते कोई कह भी नहीं सकता है।

दरअसल, लालू यादव ने आज पोस्ट कर कहा है कि हमारे गौरव संविधान निर्माता पूजनीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी का एवं उनके विचारों का ताउम्र तिरस्कार करने वाले भाजपा और भाजपाई संविधान और आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे है। बाबा साहेब ने ही संविधान लिखा है इसलिए मोदी जी एंड कंपनी को संविधान से नफरत है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया था। जिस तरह से वह भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए थे। ठीक उसी तरह महागठबंधन का साथ छोड़कर फिर से एनडीए में वापस लौट आए थे। नीतीश के पाला बदलने के बाद राजद और कांग्रेस बिहार की सत्ता से बेदखल हो गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए