लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: जदयू सांसद विजय कुमार मांझी और महाबली सिंह होंगे बेटिकट, लवली आनंद लड़ेंगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2024 17:35 IST

Bihar Politics News LS polls 2024: पूर्व सांसद लवली आनंद के जदयू में शामिल होने पर शिवहर से जदयू का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी ने गया और काराकाट सीट छोड़ दिया है। किशनगंज सीट एक बार फिर से जदयू के खाते में गई है। पूर्व विधायक मो. मुजाहिद को जदयू उम्मीदवार बना सकती है।

Bihar Politics News LS polls 2024: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान होने से पहले ही जदयू ने अपने संभावित उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिया है। जदयू सूत्रों के अनुसार जदयू के खाते में कुल 16 सीटे गई हैं। लोकसभा की सीटिंग 16 सीटों में 2 गया और काराकाट सीट सहयोगी दलों के खाते में चली गई है। ऐसे में यहां के जदयू सांसद विजय कुमार मांझी और महाबली सिंह बेटिकट हो जाएंगे। जदयू की सीटिंग 16 में 14 सीटें ही पास में रहेंगी। पार्टी के 13 सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। इधर, पूर्व सांसद लवली आनंद के जदयू में शामिल होने पर शिवहर या औरंगाबाद से जदयू का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चल रही चर्चा के अनुसार भाजपा यह सीट जदयू के लिए छोड़ने को तैयार हो गई है।

जदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी ने गया और काराकाट सीट छोड़ दिया है। जबकि किशनगंज सीट एक बार फिर से जदयू के खाते में गई है। बताया जाता है कि यहां से पूर्व विधायक मो. मुजाहिद को जदयू उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, जदयू के खाते में सीतामढ़ी सीट रहेगी, लेकिन वहां के सीटिंग सांसद सुनील कुमार पिंटू का पत्ता साफ हो गया है।

सीतामढ़ी सीट से विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर उम्मीदवार होंगे। जबकि जदयू की तरफ से छोड़ी गई काराकाट सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं, गया सुरक्षित सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को दी जा सकती है।

इस बार के सीट बंटवारे में जदयू के पास वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, और शिवहर या औरंगाबाद सीट में किसी एक सीट मिलने की खबर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारजेडीयूBJPलोकसभा चुनावचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?