लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा?, कैबिनेट छोड़ने पर जीतन राम मांझी ने दी सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 17:31 IST

Bihar Politics News: लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है।प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा।झारखंड में चुनाव हुआ तो हमारी पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई।

पटनाः हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा(हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कैबिनेट छोड़ने वाली अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि ‘कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रामक ख़बर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं, जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा।

उन्होंने मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्यकर रहे हैं तो कुछ मीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है। मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा।

दरअसल, कुछ मीडिया के द्वारा यह खबर चलाई गई थी कि बिहार के मुंगेर जिले में भूइयां-मुसहर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा था कि झारखंड में चुनाव हुआ तो हमारी पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई। दिल्ली में चुनाव है तो वहां भी हमें कोई सीट नहीं दी गई है। ये तो अन्याय है। वो समझते हैं कि हमारा अस्तित्व नहीं है, इसलिए हमें सीट नहीं दी गई।

उन्होंने आगे कहा था कि जब लोग हमारे साथ हैं। मेरे पास वोट है तो हमें सीट क्यों नहीं मिली? ये सवाल करना है। हमारा स्टैंड साफ है। जो हमारा अस्तित्व है, उसके मुताबिक सीट दो। मांझी ने आगे कहा था कि मेरी बात आगे बढ़ती है तो लग रहा है कि मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। अब इसी को लेकर मांझे ने सफाई दी है। साथ ही मीडिया को चेतावनी भी दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)बिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?