लाइव न्यूज़ :

Bihar JDU: कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना..., जदयू में सब कुछ ठीक नहीं?, सीएम नीतीश से मिले मंत्री अशोक चौधरी, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2024 16:16 IST

​​​​​​​Bihar Politics News: एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए...।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चौधरी ने डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नसीहत दी गई कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव ना दें।बातों का राजनीतिक भाव नहीं नहीं निकालने की अपील की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर अशोक चौधरी के नए बयान ने पूरे बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम कई सारी बातें कही है। जिसको देखकर माना जा रहा है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार पर तंज कसा है। इसके बाद जदयू की ओर से उन्हें नसीहत दी गई कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव ना दें। इसके बाद अशोक चौधरी ने डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। 

वहीं, मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। हालांकि, अशोक चौधरी ने पोस्ट के बाद सफाई देते हुए इन बातों का राजनीतिक भाव नहीं नहीं निकालने की अपील की है। बता दें कि अशोक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए लिखा है कि ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए...।

अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’। इस ट्वीट के बाद जदयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जदयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है। 

उधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है?

नीतीश कुमार जदयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं। लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे। मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यों पर सीधे रूप से कोई सवाल उठाएगा तो उनको अच्छे ढंग से जवाब दिया जाएगा। उधर, अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट पर दी सफाई देते हुए कहा कि मैंने वो पोस्ट किसी के लिए नहीं लिखा था।

वो पोस्ट मैंने एक मित्र के लिखे पोस्ट को रीपोस्ट कर दिया था। मुझे ये अच्छा लगा। क्या ये पोस्ट नीतीश कुमार पर था? इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि मैं अपने नेता पर कभी इस तरह की बाते लिख सकता हूं क्या? मेरी इतनी हैसियत है, जिन्होंने मुझे बनाया। हमलोग तो उन्हें फिर से 2025 में मुख्यमंत्री बनाए इसके लिए हम लोग दिन रात लगे हुए हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया