बिहारः कानून व्यवस्था को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बचाव में उतरे मांझी

By एस पी सिन्हा | Published: July 12, 2021 07:59 PM2021-07-12T19:59:25+5:302021-07-12T20:02:26+5:30

बिहार में पुलिस राज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar: Politics heats up over law and order, BJP MP targets Chief Minister Nitish Kumar | बिहारः कानून व्यवस्था को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बचाव में उतरे मांझी

नीतीश कुमार।(फाइल फोटो)

Highlightsबिहार में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।  भाजपा सांसद अजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सुशासन नहीं है।

बिहार में पुलिस राज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।  राज्य में खराब कानून व्यवस्था को लेकर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा के सांसद अजय निषाद ने भी सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में कहीं भी सुशासन का राज नहीं दिख रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं, भाजपा सांसद की टिप्पणी के बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया है।

मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने कहा है कि 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। प्रदेश की कमान उन्हीं के हाथों में है। अभी बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। पुलिस और प्रशासन से मिलकर इसको मजबूत करने की जरूरत है। हालांकि अजय निषाद ने इसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, उन्होंने अधिकारियों को भी बराबर का दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग विंग बनाए गए हैं। सभी को दायित्व सौंपा गया है, जिनको जो काम सौंपा गया है, उसका वे ठीक तरीके से निर्वहन करें। 

वैसे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले सांसद अजय निषाद पहले भाजपा नेता नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जासवाल भी इस पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि यहां दलित व गरीबों को पुलिस प्रताड़ित कर रही है, जो कि सही नहीं है।

भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'जब भी 2005 से पहले के बिहार की याद आती है, रूह कांप उठती है। हर सरकार में कोई ना कोई कमियां जरूर रही है परंतु माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व ने बिहार को बदलने का काम किया। हां, कुछ लोग मीडिया की सुर्खियां सुर्खिया बनने के लिए मुंह' से ही सूबे में अपराध बढने की बात जरूर करतें हैं।'

वैसे यह पहली बार नहीं है जब जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया हो या भाजपा को अपने निशाने पर लिया हो। हालांकि, जीतन राम मांझी अपने ट्वीट के जरिए अजय निषाद का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इशारे अजय निषाद को लेकर ही किए हैं।’

Web Title: Bihar: Politics heats up over law and order, BJP MP targets Chief Minister Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे