Bihar Politics: आरसीपी सिंह को लेकर हंगामा जारी, दयानंद राय ने कहा-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार पर जवाब क्यों नहीं दिया..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 8, 2022 03:57 PM2022-08-08T15:57:37+5:302022-08-08T17:09:51+5:30

Bihar Politics: जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का पालन कर रहे हैं। 

Bihar Politics cm nitish kumar jdu RCP Singh Dayanand Rai said Why former Union Minister not reply corruption delhi | Bihar Politics: आरसीपी सिंह को लेकर हंगामा जारी, दयानंद राय ने कहा-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार पर जवाब क्यों नहीं दिया..

आरसीपी सिंह पूर्व नौकरशाह और केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

Highlightsअनियमितता और भ्रष्टाचार के बारे में जिन सवालों को उठाया वो बेहद गंभीर थे।आरसीपी सिंह ने प्राथमिक सदस्यता से सीधा इस्तीफा दे दिया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है।

नई दिल्लीः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और आरसीपी सिंह को लेकर हंगामा जारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बाद अब जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने आसीपी पर तीखा जबानी हमला किया है। दयानंद राय ने कहा कि आरसीपी सिंह का दामन अगर साफ है तो उन्हें पार्टी द्वारा दी गयी कारण बताओ नोटिस काजवाब देना चाहिए था।

दयानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का पालन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को नोटिस जारी करते हुए उनके द्वारा हासिल संपत्ति में व्याप्त अनियमितता और भ्रष्टाचार के बारे में जिन सवालों को उठाया वो बेहद गंभीर थे।

जिनका जवाब आरसीपी सिंह ने नहीं दिया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सीधा इस्तीफा दे दिया, जो यह साबित करता है कि उनके पास सवालों के पर्याप्त जवाब नहीं थे और उनके द्वारा अर्जित सम्पति में अनिमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उनके इस्तीफे ने उनकी स्वीकार्यता को दर्शाया है और पार्टी द्वारा उठाये सवालों में शत प्रतिशत सच्चाई है। उनके जाने से पार्टी और पाक हुई है।

राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की सफलता इस बात को साबित करती है जहाँ मणिपुर विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 6 सीटें जीती है।

राय ने कहा, आने वाले दिल्ली के एमसीडी चुनावों में जदयू का अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा, इसकी तैयारी दिल्ली जदयू ज़मीनी स्तर पर कर रही है। आरसीपी सिंह ने कहा जहाज़ डूब रहा है, उस व्यक्ति के एक बौखलाहट का प्रतीक है क्योंकि जो खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

Web Title: Bihar Politics cm nitish kumar jdu RCP Singh Dayanand Rai said Why former Union Minister not reply corruption delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे