लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: दुर्गा पूजा में शिक्षकों को 2-12 अक्टूबर तक छुट्टी हो, गिरिराज सिंह ने किया ट्वीट, जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद का जवाब-पूरे बिहार में निजी कोष से फल बांटे मंत्री जी?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2024 15:28 IST

जदयू और भाजपा के रिश्तों में कहीं कोई दरार नहीं है। बिहार की राजनीति में दोनों दल साथ रहते हुए भी एक दूसरे पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने गिरिराज सिंह का हिंदुत्व कार्ड रूपी तीर उन्हीं पर चला दिया।जदयू और भाजपा गठबंधन बिहार में सरकार चला रही है। केंद्र की मोदी सरकार भी जदयू के समर्थन से टिकी है।

पटनाः भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा नवरात्रि पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को छुट्टी देने की मांग किए जाने के बाद सहयोगी दल जदयू ने पलटवार कर दिया है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने ट्वीट में लिखा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूं कि दुर्गा पूजा को देखते हुए शिक्षकों को 2 से 12 तक की छुट्टी दी जाए। अर्थात गिरिराज सिंह ने दुर्गा पूजा में दस दिनों की छुट्टी देने की मांग कर दी। वहीं, गिरिराज सिंह के इस मांग पर जदयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने गिरिराज सिंह के ट्वीट का जवाब में लिखा कि मैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर उनसे अपने निजी कोष से पटना सहित पूरे राज्य में फलाहार व्यवस्था करने का मांग करता हूं। इस तरह जदयू ने गिरिराज सिंह का हिंदुत्व कार्ड रूपी तीर उन्हीं पर चला दिया।

बता दें कि जदयू और भाजपा गठबंधन बिहार में सरकार चला रही है। केंद्र की मोदी सरकार भी जदयू के समर्थन से टिकी है। हालांकि दावा किया जाता है कि जदयू और भाजपा के रिश्तों में कहीं कोई दरार नहीं है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। बिहार की राजनीति में दोनों दल साथ रहते हुए भी एक दूसरे पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

ऐसे कई मौके आए जब भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अब गिरिराज सिंह ने नवरात्र में शिक्षकों की छुट्टी का मुद्दा उठाकर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। साथ ही अपने आप को सबसे बड़े हिंदू हितैषी साबित करने की चाल चली है। गिरिराज सिंह के ट्वीट के बाद सहयोगी दल जदयू ने तनिक भी देरी नहीं की। तुरंत ही करारा जवाब दिया।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारपटनाBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?