लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: 23 सितंबर को सीमांचल दौरे पर अमित शाह, बिहार में मिशन-2024 का आगाज करेंगे, नीतीश और तेजस्वी करेंगे पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 17:09 IST

Bihar Politics: सीमांचल में बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया चार लोकसभा क्षेत्र सहित पश्चिम बंगाल में कूच बिहार, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, दिनाजपुर, मालदा के इलाकों को जोड़कर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने का मुद्दा भी आने वाले दिनों में उठता दिख सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएए, एनआरसी, बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या का मुद्दा दमदार तरीके से उठा सकती है।2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में 40 में से 39 लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल की थी।2024 के लोकसभा में बिहार में भाजपा को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। बिहार में हाल में हुए सियासी उलटफेर के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीमांचल के रास्ते ही अमित शाह पूरे बिहार में मिशन-2024 का आगाज करेंगे।

भाजपा सीमांचल में सीएए, एनआरसी, बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या का मुद्दा दमदार तरीके से उठा सकती है। सीमांचल में बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया चार लोकसभा क्षेत्र सहित पश्चिम बंगाल में कूच बिहार, अलीपुर द्वार, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, दिनाजपुर, मालदा के इलाकों को जोड़कर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने का मुद्दा भी आने वाले दिनों में उठता दिख सकता है। 

जानकारों के अनुसार यह एक प्रकार से बिहार से पश्चिम बंगाल तक के इस सीमाई और संवेदनशील इलाके को अलग तरीके से पेश कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भी हो सकती है। अब तक अल्पसंख्यक समुदाय को राजद और जदयू का परमपरागत वोट बैंक माना जाता रहा है।

इसलिए अमित शाह सबसे पहले इस क्षेत्र से राजनीतिक रणभेरी बजाकर नीतीश और तेजस्वी यादव को कमजोर करने का बड़ा संदेश देना चाहते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में 40 में से 39 लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसमें 16 सीटें जदयू के खाते में रहीं। भाजपा एक बार फिर से वही करिश्मा दोहराना चाहती है।

वहीं नीतीश और तेजस्वी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 2024 के लोकसभा में बिहार में भाजपा को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा। भाजपा इस चुनौती को अभी से महसूस कर रही है। अमित शाह के इस दौरे से हिंदू मतदाताओं की गोलबंदी की दिशा में भी एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सीमांचल के दौरे के दौरान अमित शाह और भाजपा नेताओ की बयानबाजी को देखना बेहद खास होगा कि वे क्या बोलते हैं? भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में मिशन 35 का टारगेट रखा है। अब नीतीश कुमार के बगैर जब भाजपा मैदान में उतरेगी तो भाजपा ने भी अपनी तैयारी उस ओर शुरू कर दी है।

सीमांचल की बात करें तो यह अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है। जहां राजद के ’एम-वाइ’ समीकरण के कारण इसे महागठबंधन का गढ़ माना जाता है। सीमांचल में 40 से 70 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी है। किशनगंज में 68 प्रतिशत, कटिहार में 45 प्रतिशत तो अररिया और पूर्णिया में 35 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता हैं।

लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां अब महागठबंधन भी खुद को मजबूत ही करने में लगा है। पहले वाली मजबूती अब यहां उनकी भी नहीं रही कारण कि पिछली बार ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राजद के वोट बैंक में सेंधमारी कर काफी नुकसान पहुंचा दिया था। ऐसे में इसबार एकओर जहां हिंदू मतदाताओं की गोलबंदी का प्रयास होगा तो अल्पसंख्यक वोट में सेंधमारी का भी डर बना रहेगा।

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवअमित शाहनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ