लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: एनडीए के साथ नहीं जाएंगे नीतीश, ऐसा क्यों बोले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: January 26, 2024 17:32 IST

Bihar Political Crisis: यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह नहीं जाएंगे। बल्कि, वह तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा, नीतीश कुमार एनडीए में शामिल नहीं होंगेवह तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगेबिहार में चर्चा तेज, कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं नीतीश कुमार

Bihar Political Crisis: यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह नहीं जाएंगे। बल्कि, वह तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। अखिलेश का यह बयान उस वक्त आया है जब बिहार में हलचल तेज है कि नीतीश कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसके कई तर्क मिले हैं।

वहीं कांग्रेस के नेता भी कहने लगे हैं कि नीतीश को सामने आकर साफ करना चाहिए कि क्या वह आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ रहे हैं। क्योंकि इन सबसे इंडिया गठबंधन को नुकसान होता है।

बताते चले कि दिन भर बिहार सुर्खियों में रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश तो शामिल हुए लेकिन, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। उनकी जगह पर अशोक चौधरी पहुंचे। कहा जा रहा है कि नीतीश के बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची लगी थी। जिसे अशोक चौधरी ने वहां से हटा दिया। इस वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, जब अशोक चौधरी से मीडिया ने सवाल पूछा कि तेजस्वी यादव क्यों नहीं आए तो वह कहते हुए दिखे कि इस सवाल का जवाब तो आप उनसे ही लीजिए। वहीं जब सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने भी कुछ इसी अंदाज में जवाब दिया।

नीतीश के जाने से इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका

नीतीश एनडीए में शामिल हो जाते हैं तो मोदी के खिलाफ बना इंडिया गठबंधन की कमर ही टूट जाएगी। क्योंकि, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर चुकी है। वहीं गठबंधन के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का निर्णय लेने वाले नीतीश जो एक वक्त एनडीए के खिलाफ थे अब उनके साथ जाते दिख रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाजेडीयूआरजेडीकांग्रेसतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी