लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis live: 243 विधानसभा में बहुमत के लिए 122 चाहिए, 79 विधायक के साथ राजद सबसे आगे, जानें भाजपा, जदयू और अन्य दल का हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2024 17:11 IST

Bihar Political Crisis live: भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा।  

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने भी पटना में ृविधायकों की बैठक बुलाई है।राजद के सभी विधायकों को कल दोपहर एक बजे पटना बुलाया है।माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी।

Bihar Political Crisis live: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच 27 जनवरी यानि कल राजद ने पटना में विधायकों की बैठक बुलाई है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के सभी विधायकों को कल दोपहर एक बजे पटना बुलाया है। इससे पूर्व भाजपा ने भी पटना में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक भी कल शाम 4 बजे होगी। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा। 

माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी। कई भाजपा विधायकों की ओर से दावा भी किया गया है कि जल्द ही नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ जाएंगे। बिहार में सियासी उलटफेर होने की औपचारिक पुष्टि हो गई है। अब तक सिर्फ कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा और नीतीश कुमार क्या करने जा रहे हैं।

लेकिन अब यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार से भाजपा का समझौता होने जा रहा है। भाजपा ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टियों को इसकी जानकारी दे दी है। इन तमाम घटनाक्रम के बाद ये तय हो गया है कि बिहार की सियासत यू टर्न मारने वाली है।

एक से दो दिनों के भीतर सारा खेल हो जाने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि 28 जनवरी को नई सरकार का गठन हो जाये। बता दें कि बिहार विधानसभा में राजद के 79 विधायक हैं। वहीं भाजपा 78, जदयू 45, वाम दल 16, कांग्रेस 19, हम 4 और एआईएमआईएम के 2 विधायक हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप