लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार ने छोड़ा भाजपा का साथ, तेजस्वी संग मिलकर बनाएंगे नई सरकार, 4 बजे राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 13:51 IST

Bihar Political Crisis: बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से शाम चार बजे मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बुलाई थी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बैठक की।भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं।

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया है। मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। जदयू बैठक में नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने का फैसला किया।

सूत्रों ने कहा कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक में फैसला लिया गया। राजद और जदयू मिलकर सरकार बनाएंगे। 2020 विधानसभा चुनाव भाजपा और जदयू मिलकर लड़े थे। कम सीट आने के बाद भी भाजपा ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया था। कई दिन से भाजपा और जदयू में खटपट की खबर आ रही थी।

बिहार विधानसभा में भाजपा के पास 77 , जद (यू) के पास 45, कांग्रेस के 19, सीपीआईएमएल (एल) के नेतृत्व वाले वाम दलों के पास 16 और राजद के पास 79 सीटे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करने के लिए आज यानी मंगलवार को शाम चार बजे का वक्त मांगा हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बात बताई।

जदयू से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के स्थान पर उन पार्टियों के सदस्यों को मंत्री बनाने की मांग कर सकते हैं, जो उनकी पार्टी को सरकार चलाने के लिए समर्थन देगीं। 

जदयू के सांसदों और विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हुई। वहीं विपक्षी पार्टी राजद के विधायकों की बैठक पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बुलाई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बैठक कर रही है जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं। जदयू से जुड़े कई सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा के साथ पार्टी के संबंध इस हद तक बिगड़ गए हैं कि फिर से गठबंधन की बात करनी पड़े।

राज्यसभा सदस्य राम नाथ ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी ने अतीत में भी सांसदों और विधायकों की ऐसी कई बैठकें की हैं। हमें बताया गया है कि मौजूदा बैठक संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। राजग में किसी बड़े संकट के बारे में कभी नहीं सुना। नीतीश के एक अन्य विश्वासपात्र लेसी सिंह ने कहा, ‘‘मैं पिछले चार या पांच दिनों से बाहर रहा हूं।

लेकिन मुझे इस बात का इल्म है कि चीजें किस प्रकार रही हैं। राजग सरकार के समक्ष कोई बड़ा संकट नहीं है...।’’ सिंह विधायक हैं और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का पालन करेगी। राजद के युवा विधायक चेतन आनंद ने कहा, ‘‘राजनीतिक गठजोड़ की अफवाहें कुछ समय से हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय से निश्चित रूप से सभी को अवगत कराया जायेगा।’’ 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवकांग्रेसBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?