लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस को बताना होगा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में वे हमारे अधिकार क्षेत्र में कैसे आ रहे हैं: मुंबई पुलिस

By अनुराग आनंद | Updated: August 3, 2020 19:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं ने राजभवन में जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस के हाथों में केस आ जाने के बाद से लगातार मुंबई पुलिस के काम के तरीकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान सामने आया है।परमबीर सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज़ किया गया था।

नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमने उन्हें (बिहार पुलिस) एक बड़ी कार में और फिर ऑटो में देखा। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने कहा कि बिहार पुलिस ने हमसे कार नहीं मांगी। उन्होंने मामले के दस्तावेज मांगे। हमने उन्हें बताया कि यह हमारा अधिकार क्षेत्र है। उन्हें बताना होगा कि वे हमारे अधिकार क्षेत्र में कैसे आ रहे हैं। हम इसकी जांच करने के लिए कानूनी राय ले रहे हैं।

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि रिया चक्रवर्ती इस केस में पुलिस को हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि रिया कहीं नहीं छिपी है, हमने जब बुलाया है वह सामने आई है। साफ है कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के आरोप को गलत व झूठ बताया है। 

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं-

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस के हाथों में केस आ जाने के बाद से लगातार मुंबई पुलिस के काम के तरीकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस की बिल्कुल मदद नहीं कर रही। अब इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान सामने आया है। 

एएनआई को दिए बयान में परमबीर सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज़ किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज़ किए जा चुके हैं, जितने भी एंगल आ रहे हैं हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो। 

रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर के नहीं मिले सबूत

रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के सवाल पर भी उन्होंने एतराज जताया। परमबीर सिंह के मुताबिक रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले में जांच का अधिकार नहीं है। वहीं पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारैंटाइन किए जाने पर कमिश्नर ने कहा कि यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का फैसला है। 

नीतीश कुमार का बयान भी आया सामने

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया था कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ है वो ठीक नही हुआ है। उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल बात नहीं है। ये तो सीधे कानूनी जिम्मेवारी है और वो जिम्मेवारी हम निभायेंगे। सीएम ने कहा कि वैसी परिस्थिति में उनसे बातचीत हमारे डीजीपी बात करेंगे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईबिहारमहाराष्ट्रनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे