लाइव न्यूज़ :

RSS और उसके सभी आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों की कुंडली खंगालेगी बिहार पुलिस, स्पेशल ब्रांच को मिला जिम्मा

By विकास कुमार | Updated: July 17, 2019 09:51 IST

यही नहीं, आदेश में इसे अति आवश्यक बताया गया है. बिहार में बीजेपी-जेडीयू की गठबंधन की सरकार है लेकिन आरएसएस पदाधिकारियों की इस तरह निगरानी आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देआदेश मई में ही स्पेशल ब्रांच के सभी डिप्टी एसपी को जारी किया गया है. नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच अनबन की ख़बरें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ-ग्रहण समारोह के बाद से ही आ रही है.

बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने आरएसएस और उसके सभी आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने का फरमान जारी किया है. आदेश मई में ही स्पेशल ब्रांच के सभी डिप्टी एसपी को जारी किया गया है. 

स्पेशल ब्रांच की ओर से जारी आदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण समिति, धर्म जागरण सम्नयव समिति, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, हिंदू राष्ट्र सेना, राष्ट्रीय सेविका समिति, शिक्षा भारती, दुर्गा वाहिनी, स्वेदशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय रेलवे संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ, हिंदू महासभा, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू पुत्र संगठन के पदाधिकारियों का नाम और पता मांगा गया है. 

यही नहीं, आदेश में इसे अति आवश्यक बताया गया है. बिहार में बीजेपी-जेडीयू की गठबंधन की सरकार है लेकिन आरएसएस पदाधिकारियों की इस तरह निगरानी आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है. 

नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच अनबन की ख़बरें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ-ग्रहण समारोह के बाद से ही सामने आ रही हैं. मोदी सरकार में जेडीयू को उचित भागीदारी नहीं मिलने की स्थिति में नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से इंकार कर दिया था. उसके तुरंत बाद बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को दरकिनार कर दिया गया था. 

टॅग्स :नीतीश कुमारआरएसएसवीएचपीबजरंग दलमोदी सरकारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील