लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने और अवैध गन सप्लाई करने वाले रैकेट्स का किया खुलासा 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 18:56 IST

एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि पूर्णिया में कुछ दलाल लंबे समय से हथियारों का फर्जी लाईसेंस बनाकर लोगों को बंदूक मुहैया कराते थे और सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठते थे.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किए गए सुरक्षा गार्ड में परमानंद साह ने कहा कि सैदपुर के अरविंद 40 हजार रुपये में उसे गन औऱ लाइसेंस दिया थाएसपी ने बताया कि इसमें कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 10 बंदूक भी बरामद किया गया है.

बिहार की पूर्णिया जिले में पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने और अवैध गन सप्लाई करने के बडे रैकेट्स का खुलासा किया है. पुलिस ने 10 अवैध बन्दूक, 60 कारतूस के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी सुरक्षा गार्ड बैंकों, अस्पतालों और निजी सुरक्षा गार्डों में तैनात थे. इन्हें फर्जी लाईसेंस बनाकर अवैध हथियारों के साथ सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलाने का गोरखधंधा चल रहा था.

एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि पूर्णिया में कुछ दलाल लंबे समय से हथियारों का फर्जी लाईसेंस बनाकर लोगों को बंदूक मुहैया कराते थे और सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठते थे. ऐसे बडे गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. एसपी ने बताया कि इसमें कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 10 बंदूक भी बरामद किया गया है. इनमें पांच दो नाली बंदूक और 60 कारतूस शामिल है.

एसपी ने कहा कि फर्जी लाइसेंस बनाने वाला दो लोग फरार हो गया है. बकौल एसपी यह इंटर डिस्ट्रिक्ट्स रैकेट्स है और पुलिस इसमें लगातार अनुसंधान कर रही है. एसपी ने बताया कि पकडे गए बंदूक में कुछ तो मुंगेर का है औऱ कुछ बंदूक गन हाउस से खरीदा गया है. 

उन्होंने कहा कि जो एजेंसी इन लोगों को बैंकों, अस्पताल और बडे लोगों को सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात करती थी, उसकी भी जांच की जा रही है.  साथ ही गन मुहैया कराने वाले गन हाउसों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है. वहीं, फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियारों के रैकेट्स के खुलासे के बाद जांच का दायरा बढाया गया. 

वहीं, गिरफ्तार किए गए सुरक्षा गार्ड में परमानंद साह ने कहा कि सैदपुर के अरविंद 40 हजार रुपये में उसे गन औऱ लाइसेंस दिया था. वहीं, बैंक में सुरक्षा गार्ड के रुप में तैनात अनिल चौरसिया ने कहा कि दलाल ने उनसे गन देने और लाईसेंस देने के एवज में डेढ़ लाख रुपया लिया था. ऐसे पांच सौ लोग हैं जिनको ये दलाल फर्जी लाइसेंस और गन दे चुके हैं. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां