लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस के जवान ड्यूटी के दौरान नहीं कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल, इस कारण देना पड़ा आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 15:17 IST

बिहार पुलिस के जवानों का घंटों मोबाइल में डूबे रहना और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहना आला अधिकारियों को पसंद नहीं आया है। पुलिस जवानों के ड्यूटी के दौरान मोबाइल में तल्लीन रहने की खबरों के बाद मंगलवार को बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों के मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाई गई पाबंदीआदेश में कहा-मोबाइल में तल्लीन रहने से घटती है कार्यक्षमताकई घटनाओं में पुलिसकर्मियों को मोबाइल में व्यस्त पाया गया

बिहार पुलिस के जवानों का घंटों मोबाइल में डूबे रहना और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहना आला अधिकारियों को पसंद नहीं आया है। पुलिस जवानों के ड्यूटी के दौरान मोबाइल में तल्लीन रहने की खबरों के बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों को छोड़कर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करे। 

इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोबाइल का सोशल मीडिया के लिए इस्तेमाल पुलिस की छवि को खराब करता है और साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता को भी घटाता है। 

ड्यूटी पर नहीं रहता ध्यान

आदेश में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण काम सौंपे जाते हैं। इस तरह की ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहना पड़ता है, लेकिन जब वह मोबाइल और सोशल मीडिया से जुड़ता है तो उसका ध्यान ड्यूटी से हट जाता है। 

मोबाइल में व्यस्तता के कई मामले

आदेश में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं के कई उदाहरण सामने आए हैं, जब पुलिस को अनावश्यक रूप से अपने मोबाइल के साथ ड्यूटी पर व्यस्त पाया गया। 

विशेष मामलों में ही उपयोग

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में असाधारण या विशेष मामलों को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने और सोशल मीडिया पर ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे