लाइव न्यूज़ :

Bihar: वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन करने उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2024 20:14 IST

बताया जाता है कि बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को रोका, जिसके बाद सड़क पर बवाल बढ़ गया।

Open in App

पटना:बिहार में बीपीएससी टीआरई 3.0 के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी होने से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की मांग करते हुए आयोग के कार्यालय को घेर लिया। जैसे ही शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़े, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। शिक्षक अभ्यर्थी के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई शिक्षक अभ्यर्थियों के घायल होने की सूचना है।  

बताया जाता है कि बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को रोका, जिसके बाद सड़क पर बवाल बढ़ गया। पुलिस के समझाने के बाद जब वह नहीं मानें तो उन्हे भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी और उग्र हो गए। इस पुलिस की लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों को भीड़ तितर-बितर हो गयी थी। लेकिन, अभ्यर्थी एक बार फिर से बेली रोड पर जुटने लगे। इसके बाद पुलिस ने सभी को दौडा-दौडाकर पीटा। 

प्रदर्शनकारी दिलीप कुमार ने कहा कि हम पर लाठीचार्ज की गई। हमारी मांग है कि बीपीएससी टीआरई 3.0 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू हो, रिजल्ट से पहले काउंसलिंग हो, बेलट्रॉन को कोई जिम्मेदारी न दी जाए। यह अन्याय हो रहा है, यह लोकतंत्र की हत्या है। क्या लोकतंत्र में छात्र शांतिपूर्वक अपनी बात नहीं रख सकते? नीतीश कुमार खुद छात्र आंदोलन से उभरते हुए नेता हैं तो आज छात्र आंदोलन को क्यों कुचला जा रहा है? 

हालांकि बीपीएससी का कहना है कि वह एक कैंडिडेट का दो सीटों पर रिजल्ट देगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों का रिजल्ट जारी किया जाएगा, अभ्यर्थियों को निर्णय लेना है कि वह माध्यमिक में जाएंगे या उच्च माध्यमिक में जाएंगे।

टॅग्स :बिहारएजुकेशनटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?