लाइव न्यूज़ :

पीएमसीएच के 180 में से 25 छात्र फेल, नाराज होकर पीएमसीएच ओपीडी सेवा बंद कराया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2021 19:28 IST

बिहार में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का मामलाः प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल कर दिये जाने से नाराज छात्रों ने पीएमसीएच दो घंटे के लिए सभी ओपीडी सेवा बंद कर दी. छात्र परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपीएमसीएच के 180 में से 25 छात्र फेल हो गए हैं.एमबीबीएस प्रथम वर्ष का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया था. छात्रों का आरोप है कि ऑब्जेक्टिव वाले प्रश्न को सही करने के बावजूद उसमें जीरो दिया गया है.

पटनाः बिहार में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) के अंतर्गत पीएमसीएच में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों को परीक्षा में फेल होना नागवार लगा.

प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल कर दिये जाने से नाराज छात्रों ने पीएमसीएच दो घंटे के लिए सभी ओपीडी सेवा बंद कर दी. छात्र परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं. छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में 35 से 40 प्रतिशत छात्रों को फेल कर दिया गया है. हालांकि दो घंटे बाद पीएमसीएच में ओपीडी सेवा शुरू हो गई. पीएमसीएच के 180 में से 25 छात्र फेल हो गए हैं.

इसी तरह से सभी जगह का रिजल्ट दिया है. एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों का कहना है कि पीएमसीएच कैंपस में स्थापित सेंट्रल लाइब्रेरी छात्रों के पढ़ने के लिए एकमात्र जगह है, जहां सभी तरह की व्यवस्थाएं मौजूद हैं. लेकिन कॉलेज ने संसाधन पूरा नहीं रहने की बात कहकर उसे भी बंद कर दिया है.

एमबीबीएस प्रथम वर्ष का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया था. छात्रों का आरोप है कि ऑब्जेक्टिव वाले प्रश्न को सही करने के बावजूद उसमें जीरो दिया गया है. इसी तरह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को ठीक करने के बाद भी मार्क्स नहीं दिए गए हैं. रिजल्ट की वजह से छात्रों में काफी आक्रोश है.

कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें एक नंबर से फेल कर दिया गया है. छात्रों ने पहले ओपीडी को बंद करवा दिया. इसके बाद प्राचार्य कक्ष के सामने आकर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया. सभी छात्रों के हाथों में पोस्टर था. उनकी मांग है कि उन्हें इस तरह के दोषपूर्ण परिणाम न दिए जाएं. 

टॅग्स :पटनाबिहारडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे