लाइव न्यूज़ :

पटना में अस्पताल की बड़ी लापरवाही, कोरोना से 'मृत' घोषित मरीज जिंदा निकला, अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2021 11:21 IST

पटना के पीएमसीएच में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मरीज को अस्पताल ने कोरोना से मृत घोषित कर दिया था पर वो जिंदा निकला।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के PMCH अस्पताल में लापरवाही का मामला, परिजनों ने की कार्रवाई की मांगअस्पताल ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया था, डेथ सर्टिफिकेट दिया गया पर जिंदा निकला शख्सअंतिम संस्कार से पहले कुछ परिजनों ने चेहरा देखने की जिद की, इसके बाद खुला पूरा मामला

बिहार की राजधानी पटना में अस्पताल की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये घटना पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) से जुड़ी है। यहां एक शख्स को ब्रैन हैमरेज के बाद भर्ती कराया गया था जिसे अस्पताल प्रशासन ने बाद में मृत घोषित कर दिया। साथ ही परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट भी अस्पताल की ओर से दे दिया गया।

हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि शख्स जिंदा है। दरअसल, 40 साल चुन्नू कुमार को 3 अप्रैल को पटना के पीएमसीएच अस्पताल में उसके परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इसी रविवार को परिजनों को सूचना दी गई कि मरीज की मौत कोरोना से हो गई है।

परिजनों को जब ये सूचना मिली तो उन्होंने तमाम कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी। हालांकि, पूरे मामले ने नया मोड़ उस समय लिया जब करीबी रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार से पहले चुन्नू कुमार का चेहरा देखने की जिद की।

आखिरकार जब शव से चादर हटाया गया तो परिजनों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, वो शव चुन्नू कुमार का नहीं बल्कि किसी और का था। इसके बाद परिजनों ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि चुन्नू अभी जिंदा और सही-सलामत हैं। 

अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण चुन्नू के परिजनों को किसी और शव का दे दिया गया था, जिसकी वे अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी कर चुके थे।

एएनआई के अनुसार पूरा मामला जब पीएमसीएच से सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर आईएस ठाकुर के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले में कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार उन्होंने कहा, 'इस मामले में जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

इस बीच चुन्नू कुमार के परिजनों में पूरे मामले को लेकर नाराजगी है और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

चुन्नू कुमार की पत्नी कविता ने बताया, 'मेरे पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरे पति पिछले कई दिनों से टूटे पैर का भी इलाज करा रहे थे। ऐसे में वो कहीं ज्यादा आना-जाना भी नहीं कर सकते फिर उन्हें कोरोना कैसे हो सकता है। अस्पताल अपने मरीजों के साथ लापरवाही कर रहा है नहीं तो ऐसी घटना कैसे हो सकती थी।'

टॅग्स :बिहार समाचारपटनाकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता