लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना से अधिक आकाशीय कहर, 21 लोगों की मौत, पिछले 10 दिन में 150 से अधिक लोग मरे, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2020 18:03 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। भोजपुर में 4, सारण में 4, पटना में एक और बक्सर में एक की मौत हुई है। बता दें कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई है जबकि लखीसराय में दो की और गया, बांका और जमुई जिलों में एक-एक की मौत हुई है। बिहार में आफत है। पिछले 10 दिनों में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई है। पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।इससे पहले गुरुवार को बिहार के आठ जिलों में कहर बरपा था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। 

पटनाः बिहार में शुक्रवार और शनिवार को बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। बिहार में आफत है। पिछले 10 दिनों में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई है। पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लखीसराय, गया, बांका, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और भोजपुर जिलों में बिजली गिरने के कारण 21 लोगों की जान चली गई।

आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिजली गिरने की ये घटना पांच जिलों में हुई है। समस्तीपुर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई है जबकि लखीसराय में दो की और गया, बांका और जमुई जिलों में एक-एक की मौत हुई है। राज्य में पिछले 10 दिनों में बिजली गिरने से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। भोजपुर में 4, सारण में 4, पटना में एक और बक्सर में एक की मौत हुई है। बता दें कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना बढ़ती जा रही है।

इससे पहले गुरुवार को बिहार के आठ जिलों में कहर बरपा था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। पटना में 6, पूर्वी चंपारण में 4, समस्तीपुर में 7, शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2, पूर्णिया में 1 और पश्चिमी चंपारण में 1 मौत रिकॉर्ड हुई है।

राज्य में 25 जून को आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई थी। बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई थी। 25 जून की घटना में सबसे ज्यादा मौतें गोपालगंज में हुई थीं, जहां पर 13 लोग मारे गए थे, जबकि मधुबनी और नबादा में 8-8 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी संवेदना जाहिर की थी।

 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया