लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना जांच का हालः आरा सदर अस्पताल में रखा गया सैम्पल बारिश से बहा, अफरा-तफरी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2020 19:19 IST

हालात यह है कि भारी बारिश का कहर कोरोना जांच पर भी पड़ा है और आरा सदर अस्पताल परिसर इस कदर जगमग्न हुआ कि कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैम्पल पानी में ही बह गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा सदर अस्पताल परिसर में कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैम्पल पानी में ही बह गया.

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल परिसर में भरे पानी में स्वाब सैंपल का किट तैर रहा था. आयुष्मान भवन के बगल में कोरोना के स्वाब सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए रखा गया था. अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई. बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने पर पंप लगा पानी निकाला गया.स्वाब को आइस बॉक्स में रखा गया. बताया जाता है कि 5 व 6 जुलाई को लगभग तीन सौ स्वाब सैंपल लिया गया था.

पटनाः बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना के कहर को कंट्रोल करने के लिए पटना समेत कुछ जिलों को लॉकडाउन किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की एक तस्वीर ऐसी सामने आई है जो यह बताती है कि कोरोना को लेकर सरकार कितनी सजग है.

हालात यह है कि भारी बारिश का कहर कोरोना जांच पर भी पड़ा है और आरा सदर अस्पताल परिसर इस कदर जगमग्न हुआ कि कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैम्पल पानी में ही बह गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा सदर अस्पताल परिसर में कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैम्पल पानी में ही बह गया.

अस्पताल परिसर में भरे पानी में स्वाब सैंपल का किट तैर रहा था. आयुष्मान भवन के बगल में कोरोना के स्वाब सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए रखा गया था. इसके बाद तो अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई. बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने पर पंप लगा पानी निकाला गया.

इसके बाद स्वाब को आइस बॉक्स में रखा गया. बताया जाता है कि 5 व 6 जुलाई को लगभग तीन सौ स्वाब सैंपल लिया गया था. इधर, भारी बारिश से सदर अस्पताल में जलजमाव होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

मेडिकल, सर्जिकल और ओपीडी के सामने लगभग एक फुट पानी जमा गया था. आने-जाने में भी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. यहां बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 14330 हो गई है. जबकि कोरोना से अबतक 9792 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 109 हो गई है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं