लाइव न्यूज़ :

बिहार में पंचायत चुनावः पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2021 19:26 IST

एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया इस तरह की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. सोमवार को अरियरी प्रखंड में पंचायत चुनाव का मतदान होना है. चुनाव प्रचार में शुक्रवार को समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं.

पटनाः बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा लगाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत का बताया जाता है.

वायरल वीडियो में पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. सोमवार को होने वाले चुनाव से दो दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अरियरी प्रखंड में पंचायत चुनाव का मतदान होना है.

इसी दौरान इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक मुखिया प्रत्‍याशी के समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं. राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष धनमंती देवी ने बताया कि पंचायत चुनाव प्रचार में पाकिस्तान संबंधी नारा लगाये जाने का मामला सामने आया है, जो एक काफी गंभीर है. यह राष्‍ट्रविरोधी हरकत है.

ऐसे में उन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाइये. धनमंती के अनुसार पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने तथा मतदाताओं के ध्रुवीकरण की नीयत से यह साजिश की गई है. उन्होंने कहा कि यह अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत में एक मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शुक्रवार को समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं.

इसबीच पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाये जाने और वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में माहौल गर्म हो गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया इस तरह की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है. वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. 

टॅग्स :पंचायत चुनावबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ