लाइव न्यूज़ :

Bihar Panchayat election 2021: बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान, जानिए कब कहां होगी वोटिंग, 11 चरणों में इलेक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2021 15:34 IST

Bihar Panchayat election 2021: ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के छह पदों के लिए चुनाव होंगे।-मुखिया, समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना निर्गत किये जाने को मंजूरी दे दी।बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतिम चरण में मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार पंचायत चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Bihar Panchayat election 2021: बिहारपंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 11 चरणों में चुनाव होंगे। 24 अगस्त को बिहारपंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा और चुनाव कुल 11 चरणों में होंगे। अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा। नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार पंचायत चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुरुआत में उन जिलों में चुनाव होंगे, जहां बाढ़ नहीं है। बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतिम चरण में मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद् ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशंसित तिथियों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर मतदान के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना निर्गत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बिहार में पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए पिछला चुनाव 2016 में हुआ था और उन सभी की कार्यावधि जून 2021 में समाप्त हो चुकी है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में 24 सितंबर से मतदान शुरू होकर अंतिम चरण का मतदन 12 दिसंबर को संपन्न होगा। मंत्रिपरिषद् की आज सम्पन्न बैठक में कुल 17 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। 

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत ग्राम न्यायालय के विभिन्न पदों पर 11 चरणों में चुनाव होंगे। यहां जानें चुनावी कार्यक्रमः

पहला चरणः 24 सितंबर

दूसरा चरणः 29 सितंबर

तीसरा चरणः 8 अक्टूबर

 चौथा चरणः 20 अक्टूबर

पांचवां चरणः 24 अक्टूबर

 छठा चरणः 3 नवंबर

सातवां चरणः 15 नवंबर

आठवां चरणः 24 नवंबर

नौवां चरणः 29 नवंबर

दसवां चरणः 8 दिसंबर

11वां चरणः 12 दिसंबर 2021

ईवीएम से पहली बार मतदानः

अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि सबसे पहले दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से होंगे। इस बार मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम से होगा।

पंच और सरपंच पद के लिए मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा, अपर मुख्य सचिव ने प्रेस को जानकारी दी।  राज्य चुनाव आयोग की ओर से यह भी बताया गया कि इसके लिए डिजिटल फॉर्मेट में आरक्षण रोस्टर सीट तैयार की जा रही है। ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के छह पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं।

टॅग्स :पंचायत चुनावपटनाबिहारनीतीश कुमारBharatiya Janata Partyकांग्रेसजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो