लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना से बचने के लिए गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला, कहा- अब ना कोई भोज होगा और ना ही कोई शामिल होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2020 18:13 IST

बिहार के समस्तीपुर के एक गांव में निर्णय लिया गया है कि कोरोना से बचने के लिए किसी तरह के भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा और कोई करता भी है तो गांव वाले उसमें शामिल नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणो का कहना था कि यह समय खुद एवं अपने परिवार, समाज को बचाने का है। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि कोरोना काल तक गांव में किसी भी प्रकार का भोज नहीं होगा।

पटना।बिहार के समस्तीपुर‍ जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के डीह टभका गांव के ग्रामीणों ने कोरोना महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया है कि किसी भी तरह का भोज (दावत) का आयोजन नहीं किया जाएगा। यदि कोई भोज करता भी है तो वे इसमें शामिल नहीं होंगे।

दरअसल, नरेश राय की माता बतसिया देवी का निधन विगत 22 मई को हुआ। उनका अंतिम संस्कार बेगूसराय जिला अन्तर्गत अयोध्या घाट मोक्षधाम गंगा तट पर नियमानुसार शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए किया गया। फिलहाल उनका श्राद्धकर्म वैदिक रीति के अनुसार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीच परंपरा के अनुसार परिवार के लोगों के द्वारा भोज के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। जिसमें मेन्यू तय किया जाना था। लेकिन, ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि कोरोना माहामारी का दौर चल रहा है। इसलिए विधि विधान से श्राद्धकर्म किया जाए। भोज का आयोज नहीं हो। यदि आयोजन होता भी है तो वे उसमें भाग नहीं लेंगे।

ग्रामीणो का कहना था कि यह समय खुद एवं अपने परिवार, समाज को बचाने का है। भोज में काफी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में शारीरिक दूरी समेत अन्य सुरक्षा मानकों का पालन संभव हो पाता है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी फैसला लिया कि कोरोना काल तक गांव में किसी भी प्रकार का भोज नहीं होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत