लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार सुनियोजित रणनीति के तहत सौंपेंगे भाजपा को बिहार की सत्ता, 30 मार्च तक दे सकते हैं बिहार विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2026 16:09 IST

फिलहाल सत्ता में संतुलन बनाए रखने के लिए भाजपा और जदयू के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है। फिलहाल जदयू और भाजपा के बीच मंत्रालय और दिल्ली की राजनीति को लेकर बातचीत का दौर जारी है। 

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनियोजित रणनीति के तहत बिहार की सत्ता की चाबी भाजपा को सौंपने की तैयारी कर चुके हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार दो चरणों में इस्तीफा देने वाले हैं। अभी 30 मार्च तक वह बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, फिर 13-14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री का पद भी त्याग देंगे। ऐसे में बिहार में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। बहुत शांत तरीके से इसको अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल सत्ता में संतुलन बनाए रखने के लिए भाजपा और जदयू के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है। फिलहाल जदयू और भाजपा के बीच मंत्रालय और दिल्ली की राजनीति को लेकर बातचीत का दौर जारी है। 

जानकारों के अनुसार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही पार्टी बड़े भाई की भूमिका में आ जाएगी। यही कारण है कि जदयू फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के मुताबिक बिहार में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। इसके बदले में जदयू के कोटे में दो उपमुख्यमंत्री दिए जाएंगे। कारण कि जदयू कोटे से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तो सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री हैं। गठबंधन में नई सरकार का जो फार्मूला है उसको लेकर बात आगे बढ़ रही है। 

जानकारी के मुताबिक भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ 15 मंत्री होंगे जबकि जदयू को दो उपमुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री पद दिए जाएंगे। सहयोगियों को ठीक इस फार्मूले के तहत एडजस्ट किया जाएगा जैसा अभी है। इतना ही नहीं, भाजपा किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय अपने पास रखेगी। साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष का पद भी भाजपा के ही पास रहेगा। बिहार विधान परिषद के सभापति के तौर पर जदयू के किसी सदस्य को जिम्मेदारी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की चर्चा जोरों पर है। 

सूत्रों के मुताबिक बिहार में नए मुख्यमंत्री का शपथ 15 अप्रैल को हो सकता है। तब तक नीतीश कुमार भी 10 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर सकते हैं। इसबीच जदयू सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। वह बिहार की राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहेंगे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी हाल में ही कहा था कि वह संसद का सत्र छोड़कर बाकी समय बिहार में ही रहेंगे। 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरों के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं। इसमें मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हाल के कार्यक्रमों और राजनीतिक संकेतों में भी उनका कद बढ़ता दिखा है। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय के अतिरिक्त मुस्लिम चेहरा शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। 

इसके साथ ही महिला कोटे से भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, एनडीए के अंदर अभी तक किसी नाम पर औपचारिक सहमति नहीं बनी है और बताया जा रहा है कि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही होगा। ऐसे में एनडीए के लिए यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील है। एक तरफ गठबंधन की एकजुटता बनाए रखना है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व परिवर्तन को बिना किसी असंतोष के अंजाम देना है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च तक चल रही “समृद्धि यात्रा” के समापन के बाद ही इस मुद्दे पर औपचारिक चर्चा शुरू होगी। फिलहाल राजनीतिक रूप से माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि बदलाव अचानक न लगे बल्कि योजनाबद्ध दिखे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?