लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक : डायन बताकर दो नाबालिग लड़कियों की अर्धनग्न कर की पिटाई, बाल भी काटे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2021 21:26 IST

बिहार के जमुई जिले में डायन होने के आरोप में दो नाबालिग लड़कियों को अर्धनग्न कर ग्रामीणों ने पिटाई की। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों लड़कियों पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की गई है।घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे ग्यारह लोगों को नामजद किया गया है।

बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा गांव में दो नाबालिग लड़कियों को डायन बताकर बुरी तरह पिटाई करने का बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों नाबालिग लडकियों को बाल काट दिया गया और अर्धनग्न कर उनकी बुरी तरह से पिटाई भी की। यह घटना जिले के घटना 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस गांव में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी और बच्चे की मौत के बाद उसके शव को नदी के किनारे दफना दिया गया था। इसके बाद बच्चे की मौत किन कारणों से हुई, इसका पता लगाने वो किसी तांत्रिक के पास चले गए। उस तांत्रिक ने बच्चे की मौत किसी डायन के द्वारा किये जाने की बात कही। तांत्रिक ने यह भी कहा कि जहां पर बच्चे को दफन किया गया है, उसकी निगरानी करें। 

वह डायन उस बच्चे की लाश को लेने आएगी। परिजनों ने भी तांत्रिक की बात मान ली और उक्त स्थान का निगरानी करने लगे। इसी दौरान सोमवार देर रात गांव की ही दो नाबालिग लडकियां नदी किनारे शौच करने पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया। दोनों नाबालिग लडकियों को अर्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा और फिर उनके बाल काट दिये। रात के अंधेरे में शमशान घाट पर दोनों नाबालिग लड़कियां क्या करने गई थी? 

वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि दोनों मिलकर दफनाया गया बच्चा को खोदकर निकाल रही थी, इसी दौरान हमलोगों ने इसे पकड़ लिया। फिर मृत बच्चे का शव एवं लड़कियों को लेकर वहां से गांव में आ गए। हालांकि, लड़कियों का कहना है कि हम दोनों का घर नदी के बगल में है। हमलोग शौच के लिए गए थे। हमलोगों को तो पता भी नही था कि यहां पर बच्चा दफन किया गया है। 

वहां पर पहुंचते ही गादी टेलवा गांव के लोगों ने हम दोनों को पकड़ लिया और डायन होने का आरोप लगा कर हमलोगों के साथ मारपीट की गई। इसबीच ग्रामीणों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उन लडकियों को वहां से छुडाकर थाने ले आई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।नामजदों की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम