लाइव न्यूज़ :

बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जारी किए अहम निर्देश, जानें पूरी डिटेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2023 15:22 IST

Open in App

पटना: बिहार में राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के फौरन बाद से राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में उच्च शिक्षा को लेकर कई अहम फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। वह लगातार मानिटरिंग कर उच्च शिक्षा में कई अहम बदलाव की ओर कदम बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं। बता दें कि राज्यपाल बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी होते हैं, ऐसे में उनका योगदान काफी होता है। 

इसी कड़ी में अब राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स 2023- 2027 की पढ़ाई इसी साल से शुरू करने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि चार साल की स्नातक डिग्री में विद्यार्थी को आठ सेमेस्टर उत्तीर्ण करने होंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को सभी कुलपति और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए। 

राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकतर महाविद्यालयों में तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम वार्षिक पद्धति से चलाए जा रहे हैं। लेकिन अब यह चार वर्षीय होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के बाद यह निर्णय किया गया है। बयान के मुताबिक सीबीसीएस और सेमेस्टर प्रणाली के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम आगामी शैक्षणिक सत्र (2023-27) से शुरू किए जाएंगे। इसमें कहा गया है कि कोर्स की संरचना एवं प्रथम वर्ष के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये कमेटी गठित करने का भी निर्णय किया गया। अगले सत्र से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में केंद्रीकृत नामांकन होगा। 

राजभवन इसके लिए टाइमलाइन जारी करेगा। पाठ्यक्रम की संरचना और प्रथम साल के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार किए जाने को ले कमेटी का गठन किया जाएगा। इस सत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर ही नामांकन होगा, लेकिन सभी विश्वविद्यालय को एक ही समय पर सभी संबंधित कार्य संपन्न करने होंगे।

बैठक में एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्णय हुआ। आधारभूत संरचना और सुविधाओं के आकलन आदि के संबंध में भी विमर्श हुआ। राज्यपाल ने यह निर्देश दिया कि सीबीसीएस समेस्टर सिस्टम लागू किए जाने को ले सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"