लाइव न्यूज़ :

बिहार में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी को झटका, करीब 200 कार्यकर्ताओं ने थामा आरजेडी का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2021 22:01 IST

पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजन अधिकार पार्टी के 200 कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए, जगदानंद सिंह ने दिलाई सदस्यताजाप के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला भी आरडेजी में शामिलयुवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय ने भी थामा है आरजेडी का दामन

पटना: बिहार की राजनीति में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद अब तीसरे फ्रंट के दलों को निशाना बना रही है. विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को लगातार राजद में शामिल कराया जा रहा है. 

इसी कड़ी में अब राजद ने पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) को अपना निशाना बनाया है. जाप के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला एवं युवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय समेत करीब 200 कार्यकर्ताओं ने राजद का दामन थाम लिया है. 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा जो लोग सोचते हैं कि राजद कमजोर है. उनका संगठन कमजोर है तो, वह यह जान लें कि यह उनकी गलती है. राजद पहले भी मजबूत था और आज भी मजबूत है. 

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से राजद लगातार अपनी रणनीति को आक्रामक बनाए हुए है. तेजस्‍वी यादव सहित दूसरे राजद नेता भी सरकार और भाजपा-जदयू पर लगातार हमला बोल रहे हैं. 

इसके साथ बिहार की राजनीति में तीसरे फ्रंट की तरह काम कर रहे दलों के छोटे-बडे नेताओं को तोडकर अपने दल में शामिल करने का सिलसिला भी जारी है. 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी रालोसपा के नेता भी बडी संख्या में एक साथ राजद में शामिल हुए थे. वहीं अब राजद ने पप्‍पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी को अपना निशाना बनाया है. 

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीपप्पू यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू