Bihar News: नई इलेक्ट्रिक कार से चल रहे हैं सीएम नीतीश कुमार, एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक चलेगी, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, जानें इसके फीचर्स

By एस पी सिन्हा | Published: February 20, 2024 01:54 PM2024-02-20T13:54:10+5:302024-02-20T13:56:41+5:30

Bihar News: नई गाड़ी में एकसाथ बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक साथ सदन में पहुंचे।

Bihar News CM Nitish Kumar is driving in new electric car it will run up to 500 km on single charge equipped with state-of-the-art facilities know its features | Bihar News: नई इलेक्ट्रिक कार से चल रहे हैं सीएम नीतीश कुमार, एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक चलेगी, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, जानें इसके फीचर्स

file photo

Highlightsपटना में अपनी तरह की पहली कार है, जो एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस आधुनिक कार का भी नंबर अंत में 7 ही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के लिए जल्द ही नई गाड़ियां उपलब्ध करा दी जाए।

Bihar News: बिहार में एनडीए की सरकार ने अब नया-नया काम करना शुरू कर दिया है। इसी कडी में सरकार के द्वारा नई-नई गाड़ियों की खरीद हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब नई गाड़ी का प्रयोग कर रहे हैं। उसी नई गाड़ी में एकसाथ बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक साथ सदन में पहुंचे। बताया जाता है कि हुंडई की नई कार कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पटना में अपनी तरह की पहली कार है, जो एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस आधुनिक कार का भी नंबर अंत में 7 ही है। दरअसल, पिछले दिनों पटना में इलेक्ट्रिक व्हीकल की प्रदर्शनी लगी थी, जिसमें देश की नामी कार कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी लगाई थी। उस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गए थे। उसी समय मुख्यमंत्री ने अपने लिए एक इलेक्ट्रिक कार का आर्डर दिया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इको फ्रेंडली वातावरण को लेकर खास जागरूकता को प्रोत्साहन देते हैं और इसी कड़ी में वह पहले से इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रयोग करते रहे हैं। लेकिन उनकी नई गाड़ी जो इलेक्ट्रिक व्हीकल से इसमें कई खास फीचर्स है। अब माना जा रहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के लिए जल्द ही नई गाड़ियां उपलब्ध करा दी जाए।

Web Title: Bihar News CM Nitish Kumar is driving in new electric car it will run up to 500 km on single charge equipped with state-of-the-art facilities know its features

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे