लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच लोग नदी में डूबे, तीन शव बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 14:17 IST

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच लोग डूब गए. इसमें से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि दो लोगों की तलाश जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज गंगा घाट की घटना।गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच लोग डूब गए, तीन शव अभी तक बरामद किए जा चुके हैं।

पटना: बिहार में भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच लोग डूब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत छानबीन शुरू की और नदी से तीन शव बरामद किया. वहीं दो शेष लोगों की तलाश जारी है. घटना के बाद नदी के घाट पर कोहराम मच गया. मृतकों में ललिता देवी, सुप्रिया कुमारी (मां-बेटी) और काजल कुमारी (संबंधी) बताई जा रही है. 

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. मृतक काजल कुमारी लखीसराय के कजरा की रहने वाली हैं. नाना के श्राद्ध कर्म में भाग लेने अब्जूगंज ननीहाल आई थी. फिलहाल एसडीआरएफ टीम तीन और लोगों की तलाश कर रही है. 

घटना के बारे मे बताया गया कि श्राद्ध कर्म को लेकर घर की सभी महिलाएं गंगा स्नान करने गई थी. एक साथ 15 लोग गंगा स्नान कर रहे थे, तभी ललिता देवी डूबने लगी. एक के बाद एक सभी बचाने के लिये नदी में अंदर गये. बचाने के क्रम में ही सभी गंगा मे समा गये. मां-बेटी अब्जूगंज की और काजल गांव लखना, लखीसराय की रहने वाली थी. जबकि सुल्तानगंज थाना के दौलतपुर निवासी साक्षी कुमारी की खोज एसडीआरएफ की टीम कर रही है. 

स्थानीय लोगों ने डूब रही मनीषा कुमारी और राखी कुमारी को बचा लिया. घटना के बाद सुल्तानगंज सीओ शंभूशरण राय, बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू और थानाध्यक्ष लाल बहादुर घाट पर कैंप कर रहे हैं. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज भेजा गया है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम