लाइव न्यूज़ :

Nawada Fire: बिहार में दबंगों का आतंक, महादलित बस्ती 80 से ज्यादा घरों को फूंका; 10 आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2024 11:31 IST

Nawada Fire: कथित तौर पर एक भू-माफिया ने खाली सरकारी जमीन हड़पने के लिए कृष्णा नगर महादलित बस्तियों के घरों में आग लगा दी।

Open in App

Nawada Fire:बिहार के नवादा जिले में दबंगों का आतंक दलितों के ऊपर कहर बनकर टूटा है। जहां अनुसूचित जाति के गिरोह ने दूसरे अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया। इस भीषण आग की चपेट में 80 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं और सैकड़ों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके की है जहां सुनियोजित तरीके से अनुसूचित जाति पासवान के लोगों ने दूसरे अनुसूचित जाति रविदास और मांझी लोगों के घरों को फूंक दिया। बुधवार रात इस घठना को अंजाम दिया गया जिससे इलाके में आग की लपटे उठती दिखी। 

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। कथित तौर पर खाली सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए घरों में आग लगाई गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना नवादा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित बस्तियों में शाम करीब 6.45 बजे हुई। सड़क किनारे 80 महादलित बस्तियों में घर जलकर खाक हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाया गया, जिस पर रात 11 बजे तक काबू पा लिया गया।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन उन लोगों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था कर रहा है, जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं। कृष्ण नगर महादलित बस्तियों में अनुसूचित जाति के लगभग 400 लोग रहते हैं, जो 70-80 साल पहले बसी थीं। महादलित बस्ती के लगभग सभी निवासी दिहाड़ी मजदूर हैं।

10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीबन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। नवादा पुलिस ने स्थानीय निवासी नंदू पासवान और नौ अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पासवान ने पहले भी निवासियों को जमीन खाली करने की धमकी दी थी। स्थानीय निवासी गौतम कुमार ने कहा, "नंदू पासवान और उसके साथियों ने हमारे घरों में आग लगाने से पहले हमें डराने के लिए हवा में गोलियां चलाईं।"

नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने संवाददाताओं को बताया, "हमने प्राण बिगहा गांव निवासी नंदू पासवान और नौ अन्य को आगजनी और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया है। हम जल्द ही घटना के पीछे के मकसद का पता लगा लेंगे।" स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंदू पासवान प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह अपने अवैध लाभ के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए महादलित बस्ती को बेदखल करने का प्रयास कर रहा था।

टॅग्स :बिहारअग्निकांडआगनीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?