लाइव न्यूज़ :

बिहार नगर निकाय चुनावः भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा और श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी की हार, जदयू विधान पार्षद सहनी का परिवार भी हारा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 20:59 IST

Bihar Municipal Elections: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी निकाय चुनाव हार गई हैं। जदयू विधान पार्षद भीष्म सहनी का परिवार हार गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा सांसद की पत्नी अपनी ही चचेरी एमबीए पास बहू से हार गईं।मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पिछड़ गईं।

पटनाः बिहार में पहले चरण का निकाय चुनाव संपन्न हो गया है और चुनाव में हार-जीत का फैसला भी हो चुका है। इसमें कुछ परिणाम काफी रोचक हैं। पहले चरण के निकाय चुनाव ने कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। मुजफ्फरपुर से भाजपा के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी भी निकाय चुनाव हार गई हैं, इसके साथ ही जदयू विधान पार्षद भीष्म सहनी का परिवार इस चुनाव में हार गया। बगहा में भीष्म सहनी की पत्नी और बहू तीसरे नंबर पर रहीं। भाजपा सांसद की पत्नी अपनी ही चचेरी एमबीए पास बहू से हार गईं।

जबकि मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पिछड़ गईं। मुजफ्फरपुर से भाजपा के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा हाजीपुर नगर परिषद से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड नंबर 1 से जोशना कुमारी ने उन्हें 53 वोट से हरा दिया।

वहीं, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी को मुनेश्वर पासवान ने 139 वोट से हरा दिया। कलावती देवी को जहां 238 वोट मिले थे, वहीं मुनेश्वर पासवान 377 वोट पाकर 139 वोट से चुनाव जीत गए।

वहीं मंत्री के भतीजे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पिछड़ गईं। उधर, भोजपुर जिले बिहिया और मुंगेर के तारापुर में एक ही परिवार के 3-3 लोग चुनाव जीत गए। बहरहाल, पहले चरण के चुनावी नतीजों ने अबतक राजनीत के दो बड़े धुरंधरों को धूल चटा दिया है। इस चुनाव में कई दिग्गजों कि प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, जिसमें अधिकतर को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी कड़ी में हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति किरण देवी की हार हुई है।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूBJPआरजेडीपंचायत चुनावसरपंच चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?