लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election Result: कोसी से जदयू के संजीव कुमार सिंह जीते, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 8093 वोट से हराया, जानें और 4 सीट का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2023 18:04 IST

Bihar MLC Election Result: कोसी से जदयू के संजीव कुमार सिंह जीते। सारण से प्रशांत किशोर के उम्मीदवार अशफाक अहमद आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 8093 वोट से हराया। विभिन्न हिस्सों में 631 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था।दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर महागठबंधन आगे है।

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की तीन शिक्षक और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है। कोसी शिक्षक सीट से भाजपा को झटका लगा है। जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 8093 वोट से हराया। 

संजीव कुमार सिंह को 8692 मत मिले और रंजन कुमार को 599 वोट मिले हैं। कोसी से जदयू के संजीव कुमार सिंह जीते। सारण से प्रशांत किशोर के उम्मीदवार अशफाक अहमद आगे चल रहे हैं। गया में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 631 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर महागठबंधन आगे है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि कुल 2,75,436 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना पांच अप्रैल को होगी। गया और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और सारण तथा गया स्नातक सीटों पर चुनाव इसलिए जरूरी था क्योंकि उनके संबंधित सदस्य मई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

राज्य विधान परिषद में 75 सीटें हैं और इसके सदस्य विधानसभा, शिक्षकों, स्नातकों और स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाते हैं। इसके अलावा कुछ सदस्यों को राज्य सरकार की सिफारिशों पर राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyJDUआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप