लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election 2022: खुसरूपुर स्टेशन के पास कपड़ा धोने और इस्त्री करने वाली मुन्नी देवी को लालू यादव ने दिया टिकट, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2022 18:33 IST

Bihar MLC Election 2022: तेजप्रताप यादव खुद अपनी गाड़ी चलाकर मुन्ना देवी उनको घर छोड़ने गए. मुन्नी देवी ने लालू परिवार को जमकर तारीफ की.

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुन्नी देवी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचीं.राबड़ी आवास पहुंचने के बाद तेजप्रताप ने भगवत गीता देकर स्वागत किया.

Bihar MLC Election 2022: बिहार विधान परिषद के चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का फैसला एकबार फिर सुर्खियों में है. इस बार राजद प्रमुख ने पटना के खुसरूपुर स्टेशन के पास कपड़ा धोने और इस्त्री करने वाली मुन्नी देवी को भी विधान परिषद भेजने का फैसला किया है.

लालू यादव के इस फैसले की हर और चर्चा हो रही है. राजद प्रमुख के फैसले का उनके समर्थक जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां बता दें कि विधान परिषद के चुनाव के लिए भी राजद ने प्रदेश में अन्य पार्टियों से पहले अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

लालू यादव ने इस बार युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कारी सोहैब, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मुन्नी देवी और रोहतास के अशोक कुमार पांडेय पर भरोसा जताया है. वहीं, राजद की तरफ से विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुन्नी देवी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मुन्नी देवी ने लालू परिवार को जमकर तारीफ की.

तेजप्रताप यादव खुद अपनी गाड़ी चलाकर मुन्ना देवी उनको घर छोड़ने गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी के पास कार नहीं है. इसलिए इनको घर छोड़ने गये थे. मुन्नी देवी ने बताया कि विधान परिषद उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जब पार्टी के लोग मुन्नी देवी के घर पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई.

जिसके बाद वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचीं. मुन्नी देवी ने कहा कि वे और उनका पूरा परिवार लोगों के कपडे़ धोकर अपना जीवन यापन करता है. लालू प्रसाद ने विधान परिषद का उम्मीदवार बनाकर सम्मान देने का काम किया है. 

वहीं, राबड़ी आवास पहुंचने के बाद तेजप्रताप ने भगवत गीता देकर उनका स्वागत किया. मुन्नी देवी ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का आभार जताते हुए कहा कि लोग लालू यादव पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन लालू परिवारवाद नहीं बल्कि दलितवाद करते हैं.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का पूरा परिवार दलितों और गरीबों को सम्मान देने का काम करता रहा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव लालू यादव के रास्ता पर चलने का काम कर रहे हैं. बिहार की जनता आज भी लालू प्रसाद के साथ है. उन्होंने कहा कि सदन में जाने के बाद वे महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने का काम करेंगी.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर