'हिंदू थे हमारे पूर्वज', बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का दावा, बोले-कोई माथे पर पिस्टल लगा दे तो भी नहीं बदलेंगे अपना धर्म

By एस पी सिन्हा | Published: July 9, 2021 07:36 PM2021-07-09T19:36:52+5:302021-07-09T19:44:56+5:30

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने आज अपने खानदान का राज खोलते हुए बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं।

Bihar Minority Welfare Minister Jama Khan said Hindus were our ancestors | 'हिंदू थे हमारे पूर्वज', बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का दावा, बोले-कोई माथे पर पिस्टल लगा दे तो भी नहीं बदलेंगे अपना धर्म

जमा खान। (फोटोः फेसबुक)

Highlightsबिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। उन्होंने कहा कि अब कोई माथे पर पिस्टल भी लगा दे तो अपना धर्म नहीं बदलेंगे। जमा खान ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग बचेंगे नहीं। 

पटनाःबिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने आज अपने खानदान का राज खोलते हुए बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि उनके घर आना-जाना भी है, लेकिन अब कोई उनके माथे पर पिस्टल भी लगा देगा तो भी अपना धर्म थोडे़ ही बदलेंगे। उन्‍होंने इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया था। दरअसल, मंत्री जमा खान से मीडिया ने देश भर में धर्मांतरण को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल पूछा था। मंत्री ने इसी सवाल के जवाब में अपने खानदानी इतिहास के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज दो भाई थे-जयराम सिंह और भगवान सिंह। दोनों लड़ाई जीतकर कैमुर के इलाके में आकर बसे। बाद में भगवान सिंह मुसलमान बन गए। उन्होंने कहा कि वे भगवान सिंह के वंश के हैं, लेकिन बगल के सरैया गांव में जयराम सिंह का परिवार है। उस खानदान के लोग पाटिदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं। जयराम सिंह के वंश के लोग अभी भी हिन्दू हैं। मंत्री ने कहा कि धर्म परिवर्तन जबरन नहीं कराया जा सकता। यह अपने मन से होता है। 

उनका दावा है कि उनके राजपूत वंश के लोग आज भी मौजूद हैं। मंत्री ने अपने हिंदू और राजपूत होने के प्रमाण के रुप में अपने पूर्वजों का हिंदू नाम भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज अपने मन से मुसलमान बने थे। जमा खान ने कहा कि धर्म परिवर्तन भाईचारा और प्रेम से होता है। उन्होंने कहा कि जो लोग जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, वे बचेंगे नहीं। बिहार में जो सरकार है, वह ऐसे लोगों को छोडे़गी नहीं। कोई अपने मन से कर रहा है तो कोई बात नहीं. लेकिन जो जबरन ऐसा करते पकडे़ जाएंगे उन्‍हें सजा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि जो पकडे़ जा रहे हैं उन्‍हें सजा जरूर होगी। देश में अगर कहीं भी जबरन धर्म परिवर्तन हो रहा है तो उसे रोका जाना चाहिए, लेकिन अगर स्वेच्छा से किसी दूसरे धर्म को अपना रहा है तो उसे रोका नहीं जा सकता।

Web Title: Bihar Minority Welfare Minister Jama Khan said Hindus were our ancestors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार