लाइव न्यूज़ :

बिहार में मधुबनी की घटना पर बिफरे मंत्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस को बताया निकम्मा, कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2021 22:03 IST

मधुबनी के बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर में होली के दिन एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में बिहार सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू ने पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबनी हत्याकांड के बाद पीड़िता परिवार से मिले बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलूनीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस निकम्मी हो गई है और अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैनीरज कुमार सिंह ने साथ ही कहा कि मधुबनी की घटना कोई साधारण घटना नहीं है बल्कि नरसंहार है

पटना:बिहार में अब तक तो विपक्ष ही कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा था लेकिन जिस तरह से अपराधी बेलगाम हुए हैं और बेतहाशा अपराध में वृद्धि हुई है, ऐसे में सत्ताधारी दल के लोग भी सवाल खड़े कर रहे हैं. 

होली के दिन मधुबनी में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या को लेकर बिहार में नीतीश सरकार अपने ही गठबंधन के नेताओं से घिरती नजर आ रही है. इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने अपनी ही पुलिस को निकम्मा बताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की है. 

उन्होंने कहा कि पुलिस निकम्मी है और दारूबाज है. पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है. मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने मधुबनी पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर की घटना साधारण घटना नहीं है. 

'मधुबनी की घटना साधारण नहीं, नरसंहार है'

नीरज सिंह ने कहा कि जिस तरह की यहां घटना हुई है यह घटना नहीं, नरसंहार है. इस घटना के पीछे जो भी अपराधी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस के निकम्मापन की वजह से इस घटना के अंजाम दिया गया है. इसलिए पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इतनी बड़ी घटना हुई है. ऐसे में हम मुख्यमंत्री से बात करके दोषी पर कार्रवाई और पीड़ितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे. 

मंत्री ने आश्चर्य जताया कि इतनी बड़ी घटना हो गई और अब तक निकम्मे पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह चकित करने वाला है. इतनी बड़ी घटना हुई है फिर भी पुलिस चुप बैठी रही. 

वहीं, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी इस घटना की भत्सर्ना करते हुए इस वारदात को नरसंहार करार दिया है. उन्होंने कहा कि आज पुलिस सिर्फ शराब पकड़ने और पैसा कमाने में लगी है. दूसरे अपराधों को रोकने के लिए उनके पास टाइम नहीं है. मधुबनी की घटना इसका उदाहरण है, जिसमें एक ही जाति के छह लोगों की हत्या कर दी गई. 

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पुलिस को शराब पकड़ने के काम से मुक्त किया जाए, ताकि वह दूसरे अपराधों को रोकने को लेकर काम कर सके. 

इस दौरान उन्होंने मधुबनी हादसे की उच्चस्तरीय जांच के साथ साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग की है. ऐसे अपराधों पर लगाम के लिए जरूरी है कि बिहार पुलिस को भी गुंडों को मारने की खुली छूट दी जानी चाहिए.

क्या है मघुबनी की पूरी घटना

यहां बता दें कि बेनीपट्टी थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन आपसी रंजिश में ताबडतोड फायरिंग में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे, जिसमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. 

इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मरने वालों में तीन सहोदर भाई और एक चचेरे भाई शामिल थे. इसी घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. 

इस घटना के पीछे लोग पुलिस को जिम्मेवार मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि तय समय पर अगर पुलिस पहुंच जाती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती. वहीं इस घटना में पुलिस ने अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता