लाइव न्यूज़ :

मतदाता अधिकार यात्राः राजद-कांग्रेस में सब ठीक?, पोस्टर बैनर को लेकर विवाद, मोतिहारी मेयर प्रीति गुप्ता, देवा गुप्ता और सुगंधा गुप्ता के खिलाफ केस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2025 17:29 IST

पुलिस ने मेयर प्रीति गुप्ता, देवा गुप्ता और सुगंधा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब राहुल गांधी के बैनर लगाने के लिए अनुमति ली गई थी, तो किसी अन्य दल को उसमें दखल नहीं देना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस जिलाध्यक्ष के सहायक ने राहुल गांधी के बैनर लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली थी।प्रकाश आउटडोर मीडिया के नाम से कुल 16 बैनर लगाने की अनुमति हासिल की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तनाव का माहौल बना हुआ है।

पटनाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा से पहले महागठबंधन के भीतर विवाद गहरा गया है। इसी कड़ी में बिहार के मोतिहारी में इसके दो प्रमुख घटक दलों-कांग्रेस और राजद के बीच की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है। यह विवाद अब इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस के एक नेता ने मोतिहारी की मेयर और राजद नेता उनके पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। यह पूरा विवाद ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सहायक ने राहुल गांधी के बैनर लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली थी।

उन्होंने प्रकाश आउटडोर मीडिया के नाम से कुल 16 बैनर लगाने की अनुमति हासिल की थी। इसके बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। लेकिन इसी बीच राजद के नेता देवा गुप्ता और मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता के समर्थकों ने अचानक शहर भर में अपने बैनर और पोस्टर लगाने शुरू कर दिए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राजद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बैनर हटवाए और जबरन अपने पोस्टर लगा दिए। विवाद यहीं नहीं रुका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सहायक ने आरोप लगाया कि मेयर प्रीति गुप्ता के समर्थकों ने उन्हें धमकी भी दी। आरोप है कि उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी गई।

इस मामले में पुलिस ने मेयर प्रीति गुप्ता, देवा गुप्ता और सुगंधा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब राहुल गांधी के बैनर लगाने के लिए अनुमति ली गई थी, तो किसी अन्य दल को उसमें दखल नहीं देना चाहिए था। वहीं राजद नेताओं का कहना है कि यह उनकी पार्टी के प्रचार का हिस्सा है और वे भी अपने नेताओं के पोस्टर लगाने का अधिकार रखते हैं।

पोस्टर-बैनर का यह विवाद महागठबंधन के भीतर की खींचतान को साफ दिखाता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त यात्रा से पहले ही कांग्रेस और राजद आमने-सामने खड़े हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि जब प्रचार की शुरुआत ही ऐसे विवादों से हो रही है, तो आगे महागठबंधन की एकजुटता कितनी मजबूत रह पाएगी?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस और राजद दोनों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिभूषण राय के मीडिया प्रभारी अनुराग तिवारी ने मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता, उनके पति और राजद नेता देवा गुप्ता, उनके सहयोगी सुगंध गुप्ता और चिंटू यादव के साथ-साथ 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर हटाने का विरोध किया, तो उन्हें मारपीट की धमकी दी गई। इस विवाद की जड़ें दोनों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में छिपी हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"