लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन सरकारः 16 अगस्त को नीतीश-तेजस्वी मंत्रिमंडल विस्तार, भक्त चरण दास ने कहा-कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की संख्या तय

By भाषा | Updated: August 13, 2022 20:01 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात की थी, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देनौ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए। नयी सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बने हैं।कांग्रेस के बिहार प्रदेश में 19 विधायक हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शनिवार को कहा कि राज्य की नयी महागठबंधन सरकार में उनकी पार्टी के कोटे के मंत्रियों की संख्या बातचीत के जरिये तय की जा चुकी है तथा 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

बहरहाल, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि कांग्रेस कोटे के कितने मंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में शामिल होंगे। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि इस सरकार में कांग्रेस की हिस्सेदारी सम्मानजनक होगी तथा पार्टी विधायकों की संख्या के मुताबिक होगी। नौ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए।

नीतीश की अगुवाई वाली नयी सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस के प्रदेश में 19 विधायक हैं यह पूछे जाने पर कि क्या यह तय हो चुका है कि कांग्रेस के कुल कितने लोग मंत्री बनेंगे, तो दास ने कहा, ‘‘ यह तय हो चुका है। सदन में हमारे संख्या बल के आधार पर मंत्रियों की संख्या होगी। हमने अभी नाम तय नहीं किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ा दल हैं और हमसे कई लोग जुड़े हैं। यह सब ध्यान रखते हुए यह (मंत्रियों की संख्या) सम्मानजनक होगी।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त हो सकता है। दास के अनुसार, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है और अगर जरूरत पड़ी तो मुलाकात भी करेंगे।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि सरकार में कांग्रेस की हिस्सेदारी सम्मानजनक होगी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात की थी, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। 

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारसोनिया गाँधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप