लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले पशुपति पारस और प्रिंस राज, बिहार में राजग के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 12:54 IST

Bihar LS polls 2024: बिहार में राजग के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी, साथ ही जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।राजग उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Bihar LS polls 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। पारस ने मंगलवार को यहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नड्डा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए उपरोक्त जानकारी साझा की। हालांकि न तो नड्डा और न ही रालोजपा की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि टिकट बंटवारे में नजरअंदाज किए जाने के पारस के आरोपों का मुद्दा किस प्रकार हल किया गया।

बिहार में टिकट बंटवारे में भाजपा की ओर से चिराग पासवान के नेतृत्व वाले धड़े लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को तरजीह देने और उन्हें हाजीपुर सहित पांच सीट दिए जाने के बाद पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर अपनी पार्टी के साथ 'नाइंसाफी' का भी आरोप लगाया था।

मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए नड्डा ने 'एक्स' पर कहा, ‘‘राजग में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की। राजग सदस्य के नाते पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए।’’ उन्होंने कहा, "आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा।

उनकी पार्टी बिहार में राजग के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी, साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी।" पारस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार राजग की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में उनपर और उनकी पार्टी पर पुनः विश्वास व्यक्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा का आभार जताया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Pashupati Kumar Parasजेपी नड्डानीतीश कुमारचिराग पासवानChirag Paswan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट