लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: दरभंगा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा, राजद टिकट पर दरभंगा या मधुबनी से लड़ेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2024 17:25 IST

Bihar LS polls 2024: जदयू महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए अली अशरफ फातमी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लिखा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” 

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर फातमी नाराज चल रहे थे।दरभंगा और मधुबनी की सीट भाजपा को दिए जाने की वजह से उन्होंने जदयू से नाता तोड़ लिया है।राजद के टिकट पर दरभंगा या मधुबनी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Bihar LS polls 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए अली अशरफ फातमी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लिखा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर फातमी नाराज चल रहे थे और दरभंगा और मधुबनी की सीट भाजपा को दिए जाने की वजह से उन्होंने जदयू से नाता तोड़ लिया है। कहा जा रहा है कि फातमी जल्द ही अपने पुराने घर राजद में वापसी करेंगे और राजद के टिकट पर दरभंगा या मधुबनी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

दरअसल, अली अशरफ फातमी चार बार के लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने 1991 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। फिर दरभंगा से वर्ष 1996, 1998 और 2004 में भी वे सांसद बने। वहीं, वर्ष 2004 से 2009 के बीच केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री भी रहे।

वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी ने दरभंगा के कोएटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। हालांकि वर्ष 2019 में अली अशरफ फातमी ने राजद का दामन छोड़ दिया और अपने समर्थकों के साथ जदयू में आ गए। नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू में कई अहम पद दिए।

फिलहाल अली अशरफ फातमी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव थे। कहा जा रहा है कि राजद की ओर से उन्हें दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। फातमी उस इलाके में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उनके राजद में जाने से न सिर्फ दरभंगा बल्कि कई मुस्लिम बहुल इलाकों में लालू यादव की पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आरजेडीबिहारचुनाव आयोगलोकसभा चुनावजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम