लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा से बसपा ने उतारे उम्मीदवार, मायावती ने कहा- किसी से गठबंधन नहीं, एनडीए और महागठबंधन को हराएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2024 15:46 IST

Bihar LS polls 2024: गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा सीट से बसपा उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच ही मुख्य मुकाबला था।बसपा के उतर जाने से कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार पैदा हो गये हैं।जमुई से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती लड़ रहे हैं तो उनके खिलाफ राजद से अर्चना दास ने पर्चा भरा है।

Bihar LS polls 2024: बिहार के चुनावी अखाड़े में अब बहन मायावती की पार्टी बसपा की एंट्री हो गई है। बसपा ने पहले चरण के चारों लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार के सियासी मैदान में मायावती की पार्टी बसपा के उतर जाने से मुकाबला रोचक हो गया है। यूपी सीमा से लगी सीटों पर बसपा का कुछ प्रभाव रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया था। पहले चरण में होने वाले चुनाव में गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा सीट से बसपा उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अब तक इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच ही मुख्य मुकाबला था, लेकिन बसपा के उतर जाने से कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार पैदा हो गये हैं।

बसपा ने बसपा ने औरंगाबाद से सुरेश कुमार, गया से सुषमा कुमारी, नवादा से रंजीत कुमार और जमुई से सकलदेव दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने दावा किया कि बिहार के सभी 40 सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। पिछले चुनाव में भी बसपा ने बिहार की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, हालांकि किसी को सफलता नहीं मिली थी।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण में कई दिग्गजों के चुनावी मैदान में उतरने से ये चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। गया लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं, जबकि उनके खिलाफ महागठबंधन से राजद के कुमार सर्वजीत चुनावी मैदान में हैं। वहीं, नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के विवेक ठाकुर ताल ठोक रहे हैं। राजद से श्रवण कुशवाहा को टिकट मिला है।

औरंगाबाद से भाजपा ने सुशील कुमार सिंह पर भरोसा जताया है, उनके खिलाफ राजद से अभय कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। जमुई से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती लड़ रहे हैं तो उनके खिलाफ राजद से अर्चना दास ने पर्चा भरा है। इसतरह बसपा के प्रत्याशी चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय करने का प्रयास करेंगे, हालांकि इन इलाकों में बसपा का कोई खास प्रभाव नहीं दिखता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमायावतीबीएसपीबिहारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी