लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: मोदी के बिहार दौरे पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2024 15:55 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अलग चीज है। हमारे बहन की शादी में सैफई जी आए थे, मुलायम सिंह आए थे, प्रधानमंत्री आए थे।

Open in App

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अलग चीज है। हमारे बहन की शादी में सैफई जी आए थे, मुलायम सिंह आए थे, प्रधानमंत्री आए थे। व्यक्तिगत संबंध तो सबसे रहता है। पीएम मोदी बिहार आकर लालू यादव का प्रचार कर रहे हैं। अंदर ही अंदर, लालू जी के प्रति बार बार उनको खिंचाव होता है... क्योंकि उनके बदौलत ही वो प्रधानमंत्री बने हैं। 

वहीं, अपनी बहनों को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मीसा भारती डॉक्टर हैं पढ़ी लिखी हैं और जनता इस बार पढ़े लिखे लोगों को रिकॉर्ड मत वोटों से जिताने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने बेटी होने का फर्ज निभाया है, सभी लोगों को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। सारण की जनता रोहिणी आचार्य के प्रति देख रही है। रूडी जी वहीं से हारे थे, रूडी जी के बारे में जनता कह रही है कि वो चेहरा ही नहीं दिखाते हैं, पब्लिक से हाथ मिलाने के बाद डेटॉल से धोते हैं।

 हवाई जहाज में घूमते रहते हैं, वो हवा में ही उड़ जाएंगे। जो हवाई जहाज में घूमते हैं वो धरातल का परेशानी क्या जानेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि कमल को पकड़ के चल जाएंगे आसमान में, तीर लेके घुम रहे हैं, तीर तो हत्या करता है, घुस जाता है पेट में, लालटेन जला कर बच्चा सब पढ़ता है, बिजली कहां पहुंच रहा है, गांव में तो अंधेरा रहता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए