लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: बिहार की सियासत में 19 फीसदी दलित वोटबैंक को साधने की चुनौती, सभी दलों की टिकी है निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2024 16:51 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार की सियासत के हिसाब से देखा जाए तो अनुसूचित जातियों में 4-5 जातियां ही प्रमुख रूप से राजनीति में सक्रिय रहती हैं। ऐसे में ये पार्टियां भी इन्हीं जातियों के बीच से अपने-अपने प्रत्याशियों की तलाश करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में 19 फीसदी दलित वोट बैंक को साधने के लिए बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सियासत तेजमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा ने 19 फीसदी दलित वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए कई कार्यक्रम किएभाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस को अपने साथ जोड़ा

पटना: लोकसभा चुनाव में 19 फीसदी दलित वोट बैंक को साधने के लिए बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सियासत तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा ने 19 फीसदी दलित वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए कई कार्यक्रम किए थे। इसी कड़ी में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस को अपने साथ जोड़ा। जबकि चुनावी गहमागहमी के बीच राजद ने वीआईपी के निषाद वोट बैंक पर पकड़ बनाने के लिए मुकेश सहनी को अपने पाले में खींच लाई।

बिहार की सियासत के हिसाब से देखा जाए तो अनुसूचित जातियों में 4-5 जातियां ही प्रमुख रूप से राजनीति में सक्रिय रहती हैं। ऐसे में ये पार्टियां भी इन्हीं जातियों के बीच से अपने-अपने प्रत्याशियों की तलाश करती हैं। बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों पर छह उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। इसमें से चार सीटों पर पासवान जाति के उम्मीदवार जीते थे। वहीं एक सीट पर मुसहर और एक अन्य सीट रविदास जाति के खाते में गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में यही समीकरण था। इस चुनाव में भी चार सीटों पर पासवान जाति के उम्मीदवार ही जीते थे। 

वहीं एक सीट पर मुसहर और एक सीट पर रविदास जाति के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर रविदास, एक मुसहर, एक पासी और एक सीट पर पासवान उम्मीदवार जीते थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में सात सीट आरक्षित वर्ग के लिए थी। इसमें से चार सीट पर पासवान यानी दुसाध जाति के उम्मीदवार विजयी रहे थे। वहीं एक सीट पर मुसहर, एक सीट पर रविदास और एक सीट पर धोबी जाति के उम्मीदवार विजयी हुए थे। 

बिहार में दलित समुदाय का 19 फीसदी वोट बैंक बिहार की सत्ता के फेरबदल और लोकसभा के 40 सीटों के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा और राजद, जदयू और कांग्रेस का गठबंधन सभी इन्हें अपने पाले में लाने में लगी हैं। लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा की तरफ से जीतन राम मांझी और चिराग पासवान महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। 

हाल के जातीय गणना के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में अनुसूचित जातियों की आबादी करीब 19.65 फीसदी है। इसमें करीब 22 जातियां शामिल हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से सशक्त केवल तीन जातियां ही दिखती हैं। इनका प्रतिनिधित्व हर स्तर के राजनीतिक मंच पर अन्य जातियों की अपेक्षा अधिक है। 

इनमें पासवान (दुसाध), मुसहर और रविदास शामिल हैं। इन तीनों की आबादी करीब 13.6 फीसदी है। वहीं अन्य 19 जातियों की आबादी करीब छह फीसदी है। ये जातियां राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में लगभग हाशिये पर हैं। अन्य 18 जातियों को मुकाबले से भी बाहर मान लिया जाता है। राजनीतिक दल प्राय: यह नारा देते रहे हैं कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। 

अब जातिवार गणना की रिपोर्ट आने के बाद हाशिए पर खड़ी बंटार, बौरी, भोगता, भुइयां, चौपाल, (रविदासिया, मोची), दबगर, धोबी (या रजक), डोम्बा (चांडाल सहित), दुसाध या पासवान, घसिया, हलालखोर ( वाल्मीकि), हेला /मेहतर, कुरारियार (कुरील सहित), लाल बेगी, मुसहर जाति, नट, पानो, पासी, रजुआर(रजवार) और तुरी की भी उचित राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग जोर पकड़ने लगी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहारजाति जनगणना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी