लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश आज भी मेरे साथ, तेजस्वी ने बिहार में सियासी तपिश तेज की, भाजपा से लड़ने की शक्ति दे रहे...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2024 15:44 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: आरक्षण के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: वो लोग पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं। Bihar Lok Sabha Elections 2024: वो लोग चाहते ही नहीं थे कि आरक्षण बढ़े।Bihar Lok Sabha Elections 2024: अनंत सिंह को पैरोल दिया गया है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को यह कहकर बिहार की सियासत में हलचल बढा दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने उन्हें कहा था कि भाजपा 2014 में आई और 2024 में जाएगी। नीतीश जी भी यही चाहते हैं और उनके आशीर्वाद से ही हम भाजपा को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। हम उनके निर्देश पर ही काम कर रहे हैं। वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि वो लोग पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं। वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो लोग भी इतने वर्ष सरकार में थे। लेकिन, दोनों सरकार ने ईबीसी, ओबीसी और पिछड़ी जातियों को आरक्षण 75 प्रतिशत क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि वो लोग चाहते ही नहीं थे कि आरक्षण बढ़े।

वहीं, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के पैरोल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही अनंत सिंह को पैरोल दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है। उम्मीद है कि आयोग इस पर सख्त फैसला लेगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज की दुहाई देने वाले आज बिहार में फिर से जंगलराज कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनसे हम लोगों का पारिवारिक संबंध था।

वो मेरे पिता लालू यादव जी के संघर्ष के साथी थे। भले हम लोग राजनीतिक कारणों से एक-दूसरे के विरोधी थे मगर उनका स्नेह हमेशा मिलता रहा था। इसके पहले पीएम मोदी के रोड शो को लेकर एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने रोड शो नहीं बल्कि लोड शो किया है। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर किया है।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी एक पोस्ट कर कहा है कि मोदी जी आपने 10 सालों में बिहार के रोड शो पर झूठ का लोड बढ़ा दिया, रोड पर छल का लोड बढ़ा दिया, रोड पर जुमलों का लोड बढ़ा दिया, रोड पर महंगाई का लोड बढ़ा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने रोड पर पर्चे लीक का लोड बढ़ा दिया, रोड पर तानाशाही का लोड बढ़ा दिया, रोड पर बेरोज़गारी का लोड बढ़ा दिया। मोदी जी को रोड शो नहीं, देश के जन जन पर महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और तानाशाही थोपने का लोड शो करना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४नीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील