लाइव न्यूज़ :

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: गिरिराज सिंह को मिली सबसे बड़ी जीत, जानें किस सीट से कौन जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 09:00 IST

बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच पार्टियों के महागठबंधन को करारी मात देते हुए राज्य की कुल 40 सीटों में 39 पर जीत दर्ज की है। महागठबंधन सिर्फ किशनगंज लोकसभा सीट जीतने में सफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज कुमार सिंह को आरा जबकि अश्विनी कुमार चौबे को बक्सर सीट पर जीत मिली। गिरिराज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक वोटों से हराया।

लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए ने बिहार में पांच पार्टियों वाले महागठबंधन को करारी मात दी है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें है, किशन गंज को छोड़कर एनडीए सभी सीटों पर विजयी रही। कांग्रेस के मोहम्मद जावेद महागठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्हें जीत हासिल हुई है। वह किशनगंज लोकसभा सीट से जीते हैं।

बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी राजद तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी। राजद को 2014 के लोकसभा चुनावों में चार सीटें मिली थीं। पटना साहिब सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से अधिक वोटों से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कटु आलोचक सिन्हा इस सीट से दो बार सांसद रहे हैं। वह करीब एक महीने पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

बेगूसराय सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक वोटों से हराया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वह तीसरे पायदान पर रहे। 

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज कुमार सिंह को आरा जबकि अश्विनी कुमार चौबे को बक्सर सीट पर जीत मिली। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाकपा-माले के उम्मीदवार राजू यादव को 1.41 लाख वोटों से हराया जबकि चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को 1.15 लाख वोटों से हराया। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण की अपनी सीट पर फिर से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं रालोसपा उम्मीदवार आकाश सिंह को तीन लाख से अधिक वोटों से पराजित किया। 

राजग से नाता तोड़ने से पहले मोदी मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं जदयू उम्मीदवार महाबलि सिंह से हार गए। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पाटलीपुत्र सीट पर राजद की उम्मीदवार मीसा भारती को हराया। राज्यसभा सदस्य मीसा राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर कटिहार लोकसभा सीट पर जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी के हाथों करीब 57,000 वोटों से हार गए। समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा के उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया है। अररिया में भाजपा ने प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को हराया है। भागलपुर सीट पर जदयू उम्मीदवार अजय मंडल ने इस सीट से सांसद रहे राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 2.66 लाख वोटों से हराया है। 

पांच साल पहले बुलो मंडल ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को भागलपुर सीट पर मात दी थी। गोपालगंज (आरक्षित) सीट पर जदयू के आलोक कुमार सुमन ने राजद के सुरेंद्र राम को हराया। इस सीट पर 2014 में भाजपा के जनक राम ने जीत दर्ज की थी। खगड़िया सीट पर लोजपा के मौजूदा सांसद महबूब अली कैसर ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सहनी को 2.45 लाख वोटों से हराया। 

जमुई से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान ने रालोसपा के उम्मीदवार भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग दूसरी बार जमुई (आरक्षित) सीट से जीते हैं। राजग में शामिल लोजपा ने बिहार की छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और इन सभी पर उसे जीत मिली। 

 

लोकसभा सीटविजयी उम्मीदवारपार्टी जीत का अंतर
अररियाप्रदीप कुमार सिंह
भारतीय जनता पार्टी 
137241
आराआर० के० सिंह
भारतीय जनता पार्टी 
147285
औरंगाबादसुशील कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी72607
बाँकागिरिधारी यादवजेडीयू200532
बेगूसरायगिरिराज सिंहबीजेपी422217
भागलपुरअजय कुमार मंडलजेडीयू277630
बक्‍सरअश्विनी कुमार चौबेबीजेपी117609
दरभंगागोपाल जी ठाकुरबीजेपी267979
गया (अ.जा.)विजय कुमारजेडीयू152426
गोपालगंज (अ.जा.)डा0 आलोक कुमार सुमनजेडीयू286434
हाजीपुर (अ.जा.)पशुपति कुमार पारसलोजपा205449
जहानाबादचन्देश्‍वर प्रसादजेडीयू1751
जमुई (अ.जा.)चिराग कुमार पासवानलोजपा241049
झंझारपूररामप्रित मंडलजेडीयू322951
काराकाटमहाबली सिंहजेडीयू84542
कटिहारदुलाल चन्द्र गोस्वामीजेडीयू57203
खगड़ियाचौधरी महबूब अली कैसरलोजपा248570
किशनगंजडा० मुहम्मद जावेदकांग्रेस34466
मधेपुरादिनेश चन्द्र यादवजेडीयू301527
मधुबनीअशोक कुमार यादवबीजेपी454940
महराजगंजजनार्दन सिंह 'सिग्रीवाल"बीजेपी230772
मुंगेरराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंहजेडीयू167937
मुजफ्फरपुरअजय निषादबीजेपी409988
नालन्‍दाकौशलेन्द्र कुमारजेडीयू256137
नवादाचन्दन सिंहलोजपा148072
पश्चिम चम्‍पारणडाo संजय जायसवालबीजेपी293906
पाटलिपुत्रराम कृपाल यादवबीजेपी39321
पटना साहिबरवि शंकर प्रसादबीजेपी284657
पूर्णियॉंसंतोष कुमारजेडीयू263461
पूर्वी चम्पारणराधा मोहन सिंहबीजेपी293648
समस्तीपुर (अ.जा.)रामचन्द्र पासवानलोजपा251643
सारणराजीव प्रताप रूडीबीजेपी138429
सासाराम (अ.जा.)छेदी पासवानबीजेपी165745
शिवहररमा देवीबीजेपी340360
सीतामढ़ीसुनिल कुमार पिन्टूबीजेपी250539
सिवानजेडीयूकविता सिंह116958
सुपौलदिलेश्वर कामैतजेडीयू266853
उजियारपुरनित्यानन्द रायबीजेपी277278
वैशालीवीणा देवीलोजपा234584
वाल्मीकिनगरबैद्यनाथ प्रसाद महतोजेडीयू354616

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019गिरिराज सिंहबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई?, 10 सर्कुलर रोड को लेकर सियासत, पिछले 20 साल रह रहे लालू यादव-राबड़ी देवी

कारोबारइंवेस्टर के लिए एमपी में सबकुछ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया क्यों खास है पीएम मित्र पार्क

भारतगिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस को बता दिया मुंडी कटवा पार्टी, कहा- 'टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बेहद घटिया बयान दिया है'

कारोबारUS tariff impact: कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मिले व्यापारी, कालीन उद्योग पर संकट, 60 प्रतिशत अमेरिका निर्यात, बुनकरों, मजदूरों और महिलाओं पर गंभीर प्रभाव

भारतजेपी आंदोलन में नालायक व्यक्ति पैदा हुआ, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दलदल में डूबा?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें