लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पटना के कम्युनिटी किचन से हो रही थी शराब और शबाब की सप्लाई, सच्चाई सामने आने के बाद जमकर हुआ हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2021 19:17 IST

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना काल में चलाये जा रहे सैनिक किचन से शराब और शबाब परोसी जा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया मामले को रफा-दफा करने का आरोप...

Open in App
ठळक मुद्देयह आरोप गावं के लोगों ने लगाया है।इस खबर के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया।

बिहार में जारी कोरोना के कहर के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे सैनिक किचन में शराब और शबाब दोनों उपलब्टध कराये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद सनसनी फैल गई है। यह वाक्या और कही नही बल्कि राजधानी पटना में सामने आई है। राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना के बहादुरपुर गावं में सरकार द्वारा खोले गए सैनिक किचन में शराब और शबाब भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार उन्हें कल से ही सैनिक किचन के संचालक द्वारा शराब और शबाब की सप्लाई किये जाने की भनक लगी थी, लेकिन वह रंगेहाथ किसी को पकड नहीं पाए। लेकिन पिछली रात उन्होंने शराब के साथ लाइ गई लडकियों को भी दबोच लिया। हंगामा कर उन्हें बहादुरपुर थाने को सौंप दिया। थाने की गाड़ी शराब की बोतलों के साथ लड़कियों को लेकर थाने के लिए वहां से निकली भी, लेकिन जब पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया तो लोगों ने फिर हंगामा किया। 

ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिसवालों ने कहा कि उन्होंने पकडे गए लोगों को थानेदार को सौंप दिया था। लेकिन उन्होंने सबको यह कहकर छोड दिया कि कोई मामला दर्ज नहीं होगा। उन्होंने पुलिस के सामने मीडिया को बुलाने की जब धमकी देना शुरू किया तो फिर से पुलिस ने सैनिक किचेन के संचालक को पकड कर थाने में बिठा दिया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि सैनिक किचेन से लडकियां और शराब की सप्लाई हो रही थी। उन्होंने शराब के साथ लडकियों को पकड कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड दिया। ग्रामीणों के आरोप कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन ग्रामीण अपनी दावों पर अभी भी कायम हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!