लाइव न्यूज़ :

'जदयू में अब कुछ बचा ही नहीं है...', बोले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पार्टी के अस्तित्व पर ही उठाया सवाल-कही यह बात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2023 19:01 IST

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के तरफ अपनी हिस्सेदारी की मांग को ठीक करार देते हुए चिराग ने कहा है कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के अस्तित्व को लेकर चिराग पासवान ने एक सवाल उठाया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि जदयू में अब कुछ बचा ही नहीं है। यही नहीं उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की अपनी हिस्सेदारी की मांग को सही भी ठहराया है।

पटना: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जदयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेता कह रहे हैं कि इनको किस तरह की हिस्सेदारी चाहिए, इनके पास खुद का कोई वोट बैंक नहीं है। इसके साथ ही जदयू के तरफ से यह भी कहा गया है कि किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है। 

ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बढ़ते तकरार के बीच अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जदयू में अब कुछ नहीं बचा है।

जदयू को लेकर क्या बोले चिराग पासवान

इस पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जिस पार्टी के नेता ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर दूसरे दल के नेता को अपना नेता मान लिया है, ऐसे में उस पार्टी का अस्तित्व क्या बचता है? उन्होंने कहा है कि बिहार में क्या राजनीति हो रही है? सबको अपना ही पड़ा हुआ है। 

उपेंद्र कुशवाहा की अपनी हिस्सेदारी की मांग को चिराग पासवान ने ठहराया है सही

मामले में चिराग पासवान ने आगे कहा है कि यह सारा विषय पार्टी गठबंधन के अंदर का विषय है। इसे सुलझाने के लिए वो आपस में बातचीत कर लें। इसके आलावा भी बिहार की राजनीति में कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जिसकी चर्चा होनी चाहिए। अब जदयू के अंदर बचा ही क्या है जो इस तरह की बात की जा रही है। 

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के तरफ अपनी हिस्सेदारी की मांग को ठीक करार देते हुए चिराग ने कहा कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। नीतीश कुमार को कुछ व्यक्तियों के द्वारा हैंडल किए जा रहे हैं और अब नीतीश कुमार ही बताएंगे की उनको कौन हैंडल कर रहा है उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है, जिसके नेता खुद की पार्टी से मुख्यमंत्री के रूप में अपने आलावा दूसरा चेहरा तक नहीं मानते है।

टॅग्स :बिहारचिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत